न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर ने रविवार को इतिहास के पन्नों पर अपना नाम लिखवा लिया, वे भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री और युवराज सिंह की तरह एक ओवर में 6 छक्के जमाने वाले दुनिया के सातवें क्रिकेटर बन गए हैं।
कार्टर ने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सुपर स्मैश में नार्दर्न नाइट के खिलाफ अपनी टीम कैंटरबरी किंग्स की जीत के दौरान हासिल की।
25 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बाएं हाथ के स्पिनर एंटन देवसिच के ओवर में 6 बार गेंद छक्के के लिए भेजी। इतना ही नहीं वे महज 29 गेंद में 70 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे उनकी टीम ने 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की।
कार्टर इस तरह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर सभी प्रारूपों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के सातवें क्रिकेटर बन गए। यह उपलब्धि हासिल कर वे गैरी सोबर्स, शास्त्री, हर्शल गिब्स, युवराज, वारेस्टरशर के रॉस वाइटले और अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई की सूची में शामिल हो गए।
कार्टर टी-20 क्रिकेट में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। टी-20 में यह उपलब्धि हासिल करने वाले अन्य बल्लेबाज भारत के युवराज (2007), वाइटले (2017) और जजई (2018) हैं।
प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर…
क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…
युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, साथ चलकर देंगे नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, उपमुख्यमंत्री…
हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता में इस बार हमीरपुर…
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि…
बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला…