न्यूजीलैंड के लियो कार्टर 1 ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले दुनिया के 7वें बल्लेबाज

 न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर ने रविवार को इतिहास के पन्नों पर अपना नाम लिखवा लिया, वे भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री और युवराज सिंह की तरह एक ओवर में 6 छक्के जमाने वाले दुनिया के सातवें क्रिकेटर बन गए हैं।
कार्टर ने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सुपर स्मैश में नार्दर्न नाइट के खिलाफ अपनी टीम कैंटरबरी किंग्स की जीत के दौरान हासिल की।

25 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बाएं हाथ के स्पिनर एंटन देवसिच के ओवर में 6 बार गेंद छक्के के लिए भेजी। इतना ही नहीं वे महज 29 गेंद में 70 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे उनकी टीम ने 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की।

कार्टर इस तरह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर सभी प्रारूपों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के सातवें क्रिकेटर बन गए। यह उपलब्धि हासिल कर वे गैरी सोबर्स, शास्त्री, हर्शल गिब्स, युवराज, वारेस्टरशर के रॉस वाइटले और अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई की सूची में शामिल हो गए।

कार्टर टी-20 क्रिकेट में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। टी-20 में यह उपलब्धि हासिल करने वाले अन्य बल्लेबाज भारत के युवराज (2007), वाइटले (2017) और जजई (2018) हैं।

Recent Posts

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

23 hours ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

1 day ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…

1 day ago

Himachal News: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, कहां गया बजट का पैसा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…

1 day ago

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

2 days ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

2 days ago