निजी ऑपरेटर्स द्वारा 150 निजी पैसेन्जर ट्रेन चलाई जायेगी , वित्त मंत्रालय ने दी हरी झंडी

नई दिल्ली। देश में निजी ऑपरेटर्स द्वारा ट्रेनों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है 100 ऐसे रेल रूटों को चिन्हित किया गया है इन रूटों से 150 निजी पैसेन्जर ट्रेन चलायी जायेगी । सूत्रों के अनुसार जल्दी ही इन रूटों पर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा। इन मार्गों के लिए निविदा अगले महीने जारी किये जाने की उम्मीद है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘ET Magazine’ को यह जानकारी दी है। बीते 19 दिसंबर को वित्त मंत्रालय के अधीन पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप अप्रेजल कमिटी द्वारा प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी देने के साथ ही निजी ऑपरेटर्स द्वारा ट्रेनों के संचालन का रास्ता साफ हो गया। विभाग का मानना है कि इस पहल के साथ ही यात्री रेलगाड़ियों के परिचालन में रेलवे की मोनोपॉली भी खत्म होने जा रही है।
बातचीत करते हुए एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा कि इस प्रक्रिया के तहत लंबी दूरी की अहम रूटों का चयन किया गया है। इसमें मुंबई-कोलकाता, मुंबई-चेन्नई, मुंबई-गुवाहाटी, नई दिल्ली-मुंबई, तिरुवनंतपुरम-गुवाहाटी, नई दिल्ली-कोलकाता, नई दिल्ली-बेंग्लुरु, न्यू दिल्ली-चेन्नई, कोलकाता-चेन्नई और चेन्नई-जोधपुर रूट शामिल हैं।
इसके अलावा मुंबई-वाराणसी, मुंबई-पुणे, मुंबई-लखनऊ, मुंबई-नागपुर, नागपुर-पुणे, पटना-बेंग्लुरु, नई दिल्ली-पटना के अलावा छपरा और भागलपुर रूट का भी चयन किया गया हैं। सौ रूटों पर 150 निजी ट्रेनों को चलाए जाने के लिए सभी जोन के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना भी तैयार की जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक ट्रेनों के संचालन की तैयारी शुरू हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक दो साल में सभी ट्रेनें चलाई जाने लगेंगी। जो 100 रूट चिह्नित किए गए हैं, उनमें से गोरखपुर-दिल्ली रूट भी शामिल है। रेल विभाग के मुताबिक इससे रेलवे के विकास को काफी गति मिलेगी। जो रूट खाली होंगे, उन पर रेलवे ऑन डिमांड ट्रेनें चला सकेगा। मसलन अगर दिल्ली-मुंबई रूट पर एक और ट्रेन की जरूरत है तो उसे जल्द चलाया जा सकेगा। एजेंसियों को इसलिए आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक संख्या में ट्रेनें चल सकें।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

11 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago