Categories: देश

दो के खिलाफ केस, कर्फ्यू में शराब बेचने पर ठेका सीज

https://www.tatkalsamachar.com/?p=2593

लॉकडाउन के चलते अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। ग्राम पंचायत भड़ोलियां के कस्बा भड़ोलीकला में चोरी से शराब बेचने पर ठेके को पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस ने अवैध रूप से बिक्री करने पर ठेके से 30 हजार रूपये की नकदी भी बरामद की है। तलाई पुलिस थाना प्रभारी सतपाल शर्मा की अगुवाई में पुलिस दल कोटधार क्षेत्र में गश्त कर रहा था। भड़ोलीकलां पहुंचे तो देखा कि शराब के ठेके के पास कुछ लोग खड़े थे। पुलिस को देख कर वह वहां से इधर उधर भाग गए।

जिस पर पुलिस को शक हुआ तो देखा कि एक व्यक्ति ने शराब की दुकान को ताला लगाया और स्वयं खेतों की तरफ  भागने की कोशिश करने लगा। जिस पर पुलिस ने पकड़ लिया तथा जब उस से पूछताछ की तो उस ने बताया कि एक सेल्समैन ठेके के अंदर है। चोर दरवाजे से बाहर शराब ग्राहकों को दे रहा था।

घुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लॉकडाउन के चलते भड़ोलीकलां के शराब के ठेके पर अवैध रूप से शराब की बिक्री करने पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Share
Published by

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago