जिला पर्यावरण योजना व ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर एक बैठक

उपायुक्त किन्नौर हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में आज यहां जिला पर्यावरण योजना व ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने रिकांग पिओ स्थित विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) को निर्देश दिए की हर घर से अलग-अलग सूखा व गीला कचरा एकत्रित किया जाए ताकि इसका सही ढंग से निपटान सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने साडा को निर्देश दिए कि हर घर से एक दिन सूखा कचरा तथा दूसरे दिन गीला कचरा एकत्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि साडा क्षेत्र में जहां पूर्व में डस्टबीन स्थापित किए गए थे उन स्थलों का सौंदर्यकरण किया जाए। उन्होंने प्लास्टिक कचरे का उपयोग सड़कों के निर्माण में करने के लिए लोक निर्माण विभाग को योजना तैयार करने को भी कहा ताकि जिले से निकलने वाले प्लास्टिक का प्रयोग सड़क निर्माण में किया जा सके। उन्होंने निर्माण कार्य से निकलने वाले कचरे के निपटान के लिए डम्पिंग साइट चिन्हित करने के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने सिंचाई एवं जन-स्वास्थ्य विभाग को जिले में लगाए गए हैंड-पम्पों की नियमित रूप से जांच सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए तथा ग्रामीण विकास एवं वन विभाग को रेन-वाॅटर हारवैस्टिंग, चैक-डैम व पौध-रोपण को बढ़ावा देने पर बल दिया।
बैठक में सहायक आयुक्त मुनीष कुमार शर्मा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय रामपुर की सहायक पर्यावरण अभियन्ता (ए.ई.ई.) अंजू नेगी व विभिन्न विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

18 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago