कोटा के एक अस्पताल में 10 शिशुओं की मौत, ओम बिरला ने CM गहलोत को लिखी चिट्ठी

खास बातें

  1. कोटा में 48 घंटों में हुए 10 शिशुओं की मौत
  2. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सीएम गहलोत को लिखी चिट्ठी
  3. मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने की अपील की

कोटा: 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संसदीय क्षेत्र कोटा के एक अस्पताल में पिछले दो दिनों में 10 शिशुओं की मौत होने पर शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस विषय की जांच-पड़ताल कराने और आवश्यक मेडिकल इंतजाम करने का अनुरोध किया. बिरला ने कहा कि कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में स्थित जेके लोन अस्पताल में शिशुओं की असमय मौत सभी के लिए चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि इस बड़े अस्पताल में योग्य चिकित्साकर्मियों और जीवन रक्षक उपकरणों के अभाव के चलते हर साल 800 से 900 शिशुओं और 200 से 250 बच्चों की मौत हो जाती है. 

राजस्थान: 75 साल की महिला ने दिया बेटी को जन्म, मात्र 600 ग्राम है बच्ची का वजन

Om Birla✔@ombirlakota

मेरे संसदीय क्षेत्र कोटा के जेकेलोन मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में 48 घंटे में 10 नवजात शिशुओं की असमय मौत चिंता का विषय है। राजस्थान सरकार इस विषय में संवेदनशीलता के साथ तुरंत कार्यवाही करे।@RajGovOfficial @ashokgehlot511,7024:59 PM – Dec 27, 2019Twitter Ads info and privacy423 people are talking about this

बिरला ने गहलोत को लिखे पत्र में कहा कि जानकारी के मुताबिक अस्पताल में जीवन रक्षक उपकरण काम नहीं कर रहे हैं और योग्य चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मचारी के कई पद खाली हैं. उन्होंने इसे हर साल इस अस्पताल में शिशुओं और बच्चों की मौत होने की मुख्य वजह बताया और इस विषय की जांच पड़ताल करने के लिए गहलोत से एक कमेटी गठित करने का अनुरोध किया. 

टिप्पणियां

राजस्थान: ATM काटकर अज्ञात बदमाशों ने आठ लाख रुपये लूटे

Om Birla✔@ombirlakota

मेरे संसदीय क्षेत्र कोटा के जेकेलोन मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में 48 घंटे में 10 नवजात शिशुओं की असमय मौत चिंता का विषय है। राजस्थान सरकार इस विषय में संवेदनशीलता के साथ तुरंत कार्यवाही करे।@RajGovOfficial @ashokgehlot511,7024:59 PM – Dec 27, 2019Twitter Ads info and privacy423 people are talking about this

बिरला ने कहा कि उन्होंने इस विषय की जांच पड़ताल करने और अस्पताल में सुविधाओं को बेहतर करने के लिए तथा सभी आवश्यक इंतजाम करने का गहलोत से व्यक्तिगत रूप से अनुरोध किया है. 

Share
Published by

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

5 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago