कुल्लू में युवा कांग्रेस ने केक काट बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया पीएम का जन्मदिन

कुल्लू : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को देश भर में भाजपा जहां समर्पण अभियान के रूप में मना रही है तो वहीं इसके विपरीत कांग्रेस, पीएम मोदी के जन्मदिवस को बेरोजगारी दिवस के रूप में मना रही है। जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में भी जिला युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केक भी काटा और भगवान से सद्बुद्धि देने की भी बात कही। जिला कुल्लू युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की संख्या लाखों में हो गई है लेकिन सरकार पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह असफल रही है। वीर सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार में आने से पहले भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा लेकिन आज देश में स्थिति कुछ और ही दिखाई दे रही है।।पढ़े लिखे युवाओं को नौकरी की तलाश में दर-दर भटकना पड़ रहा है और बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में युवा कांग्रेस, केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग करती है कि वे युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएं, ताकि देश भर में बढ़ रही बेरोजगारी की दर को कम किया जा सके और देश के युवाओं को आर्थिकी का साधन मिल सके। वही वीर सिंह ने प्रदेश भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब विधानसभा चुनावों को सामने आता देख कई विकास कार्य का उद्घाटन व शिलान्यास किए जा रहे हैं और कई योजनाओं का लाभ देने की भी बात कही जा रही है। लेकिन अब प्रदेश की जनता इस बात को समझ चुकी है और अब प्रदेश से भाजपा की सरकार जाने वाली है।

Neha Sharma

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

1 day ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

1 day ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

1 day ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

2 days ago