कुल्लू : चौथे दिन भी नहीं लगा तीर्थन में बही लापता महिला का सुराग

पैर फिसलने से नदी में लापता हुई थी महिला पर्यटक

हिमाचल प्रदेश की पार्वती वैली में पर्यटकों के लापता होने के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं बीते 4 दिन पहले तीर्थन नदी में बही महिला का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है जिसके लिए कुल्लू पुलिस की टीम ने एक विशेष जांच दल का गठन किया है डीएसपी बंजार शेर सिंह की अगुवाई में गठित टीम में 100 से अधिक लोगों को रेस्क्यू दल में शामिल किया गया है जो लगातार तीर्थन नदी के किनारे तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं डीआईजी मधुसूदन शर्मा ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए विशेष अभियान भी शुरू किया जाएगा जिसमें पर्यटकों को जागरूक करने के साथ-साथ हादसों में कमी लाने की कोशिश भी की जाएगी कुल्लू में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डीआईजी मधुसूदन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आने वाले पर्यटक बहुत बार लापता हो रहे हैं ऐसे में स्थानीय लोगों सहित कारोबार से जुड़े लोगों को भी पर्यटकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाएंगे वही मणिकर्ण के ग्राहण में लापता हुए अक्षय सेठी का भी 22 दिन बाद भी पता नहीं चल पाया है जिसको लेकर कुल्लू पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं जबकि हेलीकॉप्टर, रेस्क्यू टीम, और स्थानीय लोगों की मदद से भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया है. लेकिन लापता युवक अक्षय सेठी का कुछ पता नहीं चला है. फिलहाल, कुल्लू पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है. डीआईजी मधुसूदन ने कहा कि जिला में लापता हुए लोगों के बारे में अगर किसी स्थानीय व्यक्ति को जानकारी है तो वह भी उसकी सूचना कुल्लू पुलिस से साझा कर सकते हैं सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा डीआईजी मधुसूदन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नदी नाले देखने को बेशक छोटे लगते हैं लेकिन यहां का जलस्तर काफी तेज होता है ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह सावधानी बोर्ड भी लगाए जाएंगे और पुलिस की गश्त भी बढ़ाई जाएगी ताकि आने वाले समय में इस तरह के हादसों में कमी लाई जा सके

Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh News:चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के तहत शैक्षणिक संस्थानों के समीप विशेष तलाशी अभियान

हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा…

3 hours ago

Himachal Pradesh News: विजिलेंस और एसीबी को आरटीआई से बाहर करना कानून के दायरे में कैसे : जयराम ठाकुर

आरटीआई के दायरे से विजीलैंस तथा एंटी करप्शन ब्यूरो को बाहर करना और एंट्री टैक्स…

3 hours ago

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

2 days ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

2 days ago

Himachal Pradesh News:मुख्यमंत्री ने लुथान स्थित निर्माणाधीन सुख आश्रय परिसर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के लुथान में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आदर्श…

2 days ago

Kangra News:राज्यपाल ने वेद आश्रम, कांगड़ा में स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से की भेंट

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कांगड़ा जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान योल स्थित वेद…

2 days ago