चंबा। बर्फ में कैद कबायली क्षेत्र पांगी के लिए आज का दिन काफी राहत भरा रहा। आज जिला मुख्यालय चंबा से हेलिकॉप्टर ने पांगी घाटी मुख्यालय किलाड़ के लिए सीजन की पहली उड़ान भरी। इस इस उड़ान के जरिए कुल 36 लोग घाटी के आर-पार हुए। इसमें 4 बच्चे भी शामिल रहे। बर्फबारी के कारण पांगी घाटी के तमाम मार्ग बंद होने के चलते लोगों की आवाजाही हेलिकॉप्टर सेवा पर निर्भर होकर रह गई है। घाटी के लोग पिछले 15 दिनों से पांगी के लिए जिला मुख्यालय से उड़ान की मांग कर रहे थे। हेलिकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि चंबा से किलाड़ के लिए उड़ान हुई है। इस उड़ान में 4 बच्चों सहित कुल 36 लोग घाटी के आर-पार हुए हैं।
पहली बार लाहौल-स्पीति एवं मनाली पहुंचे राज्यपाल का स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत हिडिंबा…
दंत चिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक खोल रही नए अवसरः राज्यपाल राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता…
शिमला, 05 मई: एक छोटे से एक कमरे के घर में, जहाँ रोज़मर्रा की ज़रूरतें…
कचरा प्रबंधन के लिए यह पहल करने वाला नगर निगम शिमला बना राज्य का पहला…
शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…
लोक भवन में आज गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय…