टाहलीवाल। जिला ऊना के तहत टाहलीवाल में सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार रात करीब सवा 10 बजे युवक टाहलीवाल स्थित एक निजी कंपनी में ड्यूटी देने के बाद अपने घर देहलां जा रहा था। टाहलीवाल के समीप संतोषगढ़ की तरफ से आ रही कार ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटी नाले में जा गिरी और स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक कार सहित मौका से फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में एक युवक को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। गाड़ी भंगला पंजाब की है। पुलिस चौकी टाहलीवाल के कार्यकारी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि टाहलीवाल में कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक अमनजोत उम्र 25 निवासी देहलां की मौत हुई है।
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…