ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के जंगलों में लगी भीषण आग में 48 करोड़ वन्यजीव जलकर खाक हो गए हैं। अभी तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों बेघर भी हो चुके हैं। मगर लाखों हेक्टेयर जंगलों में लगी आग में बड़ी संख्या में वन्यजीवों की मौत ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। एक अनुमान के मुताबिक इन जंगलों में एक हेक्टेयर में औसतन 17.5 स्तनधारी पशु, 20.7 पक्षी और 129.5 सरीसृप थे। जबकि न्यू साउथ वेल्स में ही तीन लाख हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जलकर खाक हो गए। इसे अगर पशु-पक्षियों की संख्या से गुणा करें तो यह आंकड़ा करीब 50 करोड़ तक पहुंच जाएगा। नुकसान की बात करें तो अकेले ऑस्ट्रेलिया में 8 हजार से ज्यादा कोआला की मौत हो गई। इस आग से न्यूजीलैंड में भी काफी नुकसान हुआ है। करोड़ों पशुओं ने अपनी जान बचाने की भरसक कोशिश की। उन्होंने शहर की तरफ भागने का भी प्रयास किया, लेकिन अधिकतर वहां लगी कंटीली तारों में ही उलझकर रह गए और आग में जिंदा ही झुलस गए। आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टरों से पानी भी बरसाया जा रहा है, लेकिन बारिश न होने की वजह से मुश्किलें हो रही हैं। इस दौरान कुछ भावुक कर देने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…
भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…
हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…