एसडीएम ने किया होम आइसोलेट लोगों की देखभाल संबंधी सेवाओं का निरीक्षण

उपमंडलाधिकारी (ना.) बड़सर प्रदीप कुमार ने आज विभिन्न पंचायतों में जाकर होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड-19 संक्रमितों को प्रदान की जा रही सेवाओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने ग्राम पंचायत महारल, झंझयाणी, दैण, भोटा व गरली का दौरा किया और गृह पृथकवास में रहने वाले लोगों का कुशलक्षेम पूछा। साथ ही उन्हें प्रदान की जा रही सेवाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आग्रह किया कि यदि गृह पृथकवास में रहने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो तो वे जिला प्रशासन के टॉल फ्री नंबर 1077 पर अथवा स्थानीय स्तर पर एसडीएम कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने, उचित दूरी बनाए रखने सहित अन्य कोविड नियमों की अनुपालना का भी आग्रह किया। उनके साथ तहसीलदार सहित स्वास्थ्य कर्मी भी थे।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

4 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

4 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

5 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago