Categories: Blog

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई

आबकारी विभाग की विभिन्न टीमों द्वारा विगत कुछ दिनों में राज्य में अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। दिसंबर माह में ही अभी तक विभाग के अधिकारियों  ने कुल 808 बल्क लीटर अवैध शराब राज्य के विभिन्न जिलों से बरामद की है तथा साथ ही साथ 1645 लीटर लाहन भी बरामद करके नष्ट की है।
विभाग की टीमों ने नियमित निरीक्षण तथा गुप्त सूचनाओं के आधार पर कई बड़ी कार्रवाहियों को अंजाम दिया है। इसी कड़ी में एक बड़ा मामला जिला ऊना का है जिसमें असिस्टेंट कमिश्नर, आबकारी, जिला ऊना के नेतृत्व में  बनी एक विभागीय टीम ने पुलिस विभाग के साथ मिलकर गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम पंचायत धुसाड़ा के वार्ड नंबर 05 में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 207 बल्क लीटर अवैध शराब तथा 5.700 किलोग्राम भुक्की बरामद की गई तथा मामले को पुलिस विभाग के अधिकारियों ने दर्ज करने के बाद आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
लाहन के खिलाफ भी विभाग के अधिकारियों ने पिछले कुछ समय में बड़ी कार्रवाहियां की है। इसमें आबकारी  जिला नुरपुर के अधिकारियों की एक टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर जंगल में चल रहे लाहन के अवैध अड्डों पर छापेमारी करके  200 लीटर कच्ची लाहन जब्त करके नष्ट की है।
विभाग के कुल्लू जिले के अधिकारियों की एक टीम ने भी गुप्त सूचना के आधार पर नग्गर के जंगलों में  एक दूरस्थ स्थान पर छापेमारी करके 6 ड्रम कच्ची लाहन (लगभग 1000 लीटर ) बरामद की । इस कच्ची लाहन को नियमानुसार मौके पर नष्ट कर दिया गया।
जिला सिरमौर के अधिकारियों की एक टीम ने भी हरिपुर खोल के जँगलों में छापेमारी कर 1600 लीटर कच्ची लाहन को नष्ट किया।  
वहीँ एक अन्य मामले में पिछले कुछ समय में आबकारी उपायुक्त, जिला कुल्लू के नेतृत्व मे बनी एक विभागीय टीम ने नाके के दौरान एक ट्रक से 152 पेटी बियर (1186 बल्क लीटर) बिना दस्तावेज के पकड़ी । विभाग के अधिकारियों ने बीयर ट्रक  सहित अपने कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधीनियम, 2011 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया।
विभागीय अधिकारियों ने इसके अतिरिक्त प्रदेश के जिला ऊना से 5996 बल्क लीटर , जिला मण्डी से 5467 बल्क लीटर तथा आबकारी जिला नूरपुर से 2951 बल्क लीटर अवैध शराब पिछले कुछ समय में बरामद की है।  कुल 19537 बल्क लीटर अवैध शराब प्रदेश के सभी जिलों से विभागीय अधिकारियों के द्वारा बरामद की गयी है ।
आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि आगे भी इस प्रकार की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी व अवैध कारोबार करने वालों पर कड़ी निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी संदर्भ में आबकारी आयुक्त यूनुस ने सभी नागरिकों से आहवान किया है कि वह अवैध शराब से जुड़ी कोई भी सूचना विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे टौल फ्री नम्बर 18001808062, दूरभाष नम्बर 0177-2620426 तथा 94183-31426 व  controlroomhq@gmail-com पर साझा करें, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।

Vijay Sood

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 week ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago