आपदा में जनता को छोड़ भाजपा रैलियों में मस्त: रोहित ठाकुर

प्रदेश में अप्रत्याशित वर्षा से बहुमूल्य जान-माल की हानि हो चुकी हैं लेक़िन भाजपा सरकार जनता को राहत देने की बजाए चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं। यह बात जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने प्रेस को ज़ारी एक बयान में कही। रोहित ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष मानसून से प्रदेश को लगभग ₹3000 करोड़ का नुक़सान हुआ हैं जबकि सैंकड़ो बहुमूल्य जानें भी गई हैं। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही वर्षा किसानों-बाग़वानों पर कहर बनकर टूटी हैं जिससे रिहाइशी घर, गौशाला, किसानों-बाग़वानों के खेत व सेब के पेड़ टूट कर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि इसी प्रकार गत वर्ष भी  प्राकृतिक आपदा से प्रदेश को करोड़ो का नुक़सान उठाना पड़ा था जिसकी भरपाई आज तक नही हो पाई। उन्होंने कहा कि सरकार मानसून से प्रदेश के किसानों-बाग़वानों को हुए नुक़सान का आंकलन कर तुरंत मुआवज़ा राशि दें। रोहित ठाकुर ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थिति के चलते पहाड़ी क्षेत्र में सड़कें जीवन रेखा हैं। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर वर्षा से सड़के दलदल और गड्ढों में तब्दील हो गई हैं वहीं प्रदेश सरकार ने इस वर्ष पीडब्ल्यूडी (PWD) के बजट में कटौती कर दी हैं । रोहित ठाकुर ने कहा कि सड़कों की दयनीय हालत को देखते हुए प्रदेश सरकार अतिरिक्त बजट का प्रावधान करें जिससे सड़को का उचित रखरखाव व मुर्रम्मत हो सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनहित के कार्यो को छोड़  चुनावी रैलियों में व्यस्त हो गई हैं  और प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी रैलियों के प्रबंधन में लगा दिया हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश पर ऋण बढ़कर 70000 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया हैं  इसके बावजूद भी भाजपा सरकार ने अनावश्यक खर्चो में वृद्धि कर सभी पिछली सीमाएं लांघ दी हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों, किसानों और आम जनता के हित के मुद्दों को नजरअंदाज करके प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में ₹100 करोड़ रुपए स्वाहा कर दिए। इसी प्रकार मुख्यमंत्री भी आगामी चुनाव देख अमृत महोत्सव के नाम पर पार्टी के हर दिन कार्यक्रम कर रहें हैं जिसमें भी जनता के करोड़ो रुपए ख़र्च किए जा रहें हैं। रोहित ठाकुर ने अंत मे कहा कि जनहित के प्रति उदासीन भाजपा सरकार के रवैये का बदला प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में लेगी।

Neha Sharma

Recent Posts

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 days ago

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बिक्री में 39 प्रतिशत की वृद्धिः हर्षवर्धन Shimla News: चौहानवर्ष 2026-27 के लिए 112 करोड़ रुपये का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने वर्ष 2025-26 के दौरान विपणन एवं वाणिज्यिक गतिविधियों…

1 week ago

Dharamshala News: “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत धर्मशाला में पौधरोपण, एसडीएम मोहित रत्न ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय…

1 week ago

Education News: मंत्रीरोजगारपरक पाठ्यक्रमों, अनुसंधान, खेल और विद्यार्थियों के बेहतर सहयोग पर दिया बल

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा को भविष्य की जरूरतों के…

1 week ago

Jairam Thakur: अपनी भड़ास निकालने के लिए राष्ट्रीय महत्व के मंच का मुख्यमंत्री ने किया इस्तेमाल: जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने कहा, सुक्खू सरकार की विश्वसनीयता समाप्त, सेस और कर्मचारियों…

2 weeks ago

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

2 weeks ago