Categories: Blog

आपदा प्रबंधन में सामाजिक सहभागिता अत्यंत जरूरी: डीसी

आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने डीसी कार्यालय परिसर में उपायुक्त हेमराज बैरवा के माध्यम से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, काँगड़ा को आपदा प्रबंधन और प्रतिक्रिया के लिए एक स्कार्पियो वाहन प्रदान किया। इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने आईसीआईसीआई फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में आपदा प्रबंधन में सामाजिक सहभागिता अत्यंत जरूरी है। इस दिशा में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ साथ सामाजिक संस्थाओं को भी आपदा प्रबंधन के आधारभूत ढांचे को विकसित करने के लिए अपना रचनात्मक सहयोग सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध करवाए गए वाहन जिले में आपदा प्रबंधन के प्रयासों को मजबूत करने में कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण निजी क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया यह वाहन इसी प्रयास का एक हिस्सा है।


उन्होंने कहा कि जिला में 9 ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन प्रज्ञा नामक एक गैर सरकारी संस्था के सहयोग से स्थापित किए गए हैं जिनके माध्यम से मौसम का पूर्वानुमान आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारियों में मदद करेगा। https://tatkalsamachar.com/kangra-news-drinking-water/ उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विभिन्न निजी और गैर सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान की।


उपायुक्त ने कहा कि कि आपदा प्रबंधन के लिए साझा प्रयासों की आवश्यकता है और सरकारी, गैर सरकारी, निजी संस्थानों और आम जनता को मिलकर प्रयास करने होंगे तभी आपदा प्रबंधन अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने निजी और गैर सरकारी संस्थानों से आग्रह किया कि वे आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अपना सहयोग दें और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन को लेकर पंचायत स्तर तक आपदा मित्र भी तैयार किए गए हैं तथा नियमित तौर पर उनको प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस अवसर पर एडीएम डा हरीश गज्जू, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वयक भानु तथा कार्यकारी एसीटूडीसी अरविंद्र तथा आईसीआईसीआई फाउंडेशन के अधिकारी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago