आज लॉन्च होगा 48 मेगापिक्सल तीन कैमरे वाला Honor 9X, इतनी होगी कीमत!

Honor 9X launch: हुवावे (huawei) का सब ब्रांड ऑनर (Honor) आज (14 जनवरी) अपना नया स्मार्टफोन Honor 9X लॉन्च करने के लिए तैयार है. इस फोन की कुछ जानकारी कंपनी ने कुछ दिन पहले से ही फ्लिपकार्ट (flipkart) पर पेश कर दी है. साथ ही इसका टीज़र में आ चुका है, जिससे पता चला है कि फोन का मेन फोकस इसका 48 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप (triple rear camera setup phone ) होगा.  बताया गया है कि फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड ऐंगल कैमरा और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ असिस्ट कैमरा दिया जाएगा.

फ्रंट की बात करें तो ऑनर 9X में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है. टीज़र में फोन के कैमरे के कुछ फोटो सैंपल भी दिए गए है, जिससे कैमरा क्वालिटी के बारे में अंदाज़ा लगाया जा सकता है. यह फोन एंड्रॉयड और गूगल मोबाइल सर्विसेज पर चलेगा. इसमें गूगल प्ले भी मौजूद है. ऑनर 9X को कितनी कीमत में लॉन्च किया जाएगा, इस बात की जानकारी तो नहीं आई है, मगर  माना जा रहा है कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,000 रुपये तक में हो सकती है. फोन 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में भी आ सकता है, जिसे 16,000 रुपये में लाया जा सकता है. Honor 9X एंड्रॉयड पाई पर बेस्ड EMUI 9.1.1 के साथ आ सकता है. इसमें 6.59 इंच का FULL HD+ डिस्प्ले होने की उम्मीद की जा रही है. स्मार्टफोन में Kirin 810 Octa core processor दिया गया है.पावर के लिए Honor 9X में 4,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है.

Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago