वाशिंगटन
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने चेतावनी दी है कि ईरान समर्थित कातेब हिÓबुल्लाह संगठन आने वाले दिनों में कुछ और अमेरिकी ठिकानों पर हमला कर सकता है। इसी संगठन पर मंगलवार को बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमले का आरोप है।रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा कि कई महीनों से संगठन का आक्रामक रुख नजर आ रहा है। ऐसे में आगामी दिनों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले कर सकता है। एस्पर ने कहा कि हम आत्मरक्षा के लिए अभ्यास कर रहे हैं। हम उन सभी समूहों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं जो हमारे साथ गलत व्यवहार करेंगे। रक्षा मंत्री एस्पर ने कहा कि हमें जो संकेत मिले हैं उनके अनुसार ईरान समर्थित संगठन अमेरिकी ठिकानों पर नए हमलों की तैयारी कर रहे हैं। हमले के अनुसार ही अमेरिका उसका जवाब देगा। अगर हमें खतरे के पूर्वाभास हो गया तो हम पहले हमला कर अमेरिका को होने वाले नुकसान को बचा भी सकते हैं। अमेरिकी ने शुक्रवार को बगदाद एयरपोर्ट पर एक एयरस्ट्राइक की जिसमें ईरान समर्थित कुर्द बल के प्रमुख मेजर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई।
प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर…
क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…
युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, साथ चलकर देंगे नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, उपमुख्यमंत्री…
हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता में इस बार हमीरपुर…
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि…
बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला…