अमित शाह बोले, CAA को लेकर अफवाह फैला रही है कांग्रेस

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल की जयराम सरकार आज अपने दो साल के कार्यकाल के पूरे होने पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में जश्न मना रही है। हिमाचल सरकार के इस समारोह में शामिल हो गृहमंत्री अमित शाह जनसभा काे संबोधित करते हुए कहा भारत माता की जय के बाद वीरभूमि और देवभूमि को प्रणाम किया। गृहमंत्री शाह ने कहा सीएए को लेकर कांग्रेस अफवाह फैला रही है। भाजपा की परंपरा है कि जब जनता जनादेश देती है, तो हम हर वर्ष सारा लेखा जोखा लेकर जनता के सामने जाते हैं। यही बात भाजपा को सभी राजनीतिक दलों से अलग बनाती है। 

अमित शाह ने अपने संबोधन में सीएए के बारे में कहा कि कांग्रेस एंड कंपनी अफवाह फैला रही है कि नागरिकता संशोधन कानून से अल्पसंख्यक लोगों की नागरिकता जाने वाली है। मैं यहां से राहुल बाबा को चैलेंज देता हूं कि इस एक्ट में एक भी जगह किसी की भी नागरिकता लेने का प्रावधान है तो दिखाइए।

-1950 में नेहरू-लियाकत समझौता हुआ, जिसके तहत ये समझौता हुआ कि दोनों देश अपने वहां अल्पसंख्यकों का संरक्षण करेंगे। लेकिन पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में ऐसा नहीं हुआ। वहां धर्म के आधार पर अल्पसंख्यकों को प्रताडि़त होना पड़ा।

-राम जन्मभूमि के लिए भी कांग्रेस की सरकारों ने बहुत टाल-मटोल की, जब भी केस आता था तो कांग्रेस के नेता जाकर बोलते थे अभी नहीं, अभी नहीं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में केस चला और निर्णय आया। अब आसमान को छूता हुआ भव्य राम मंदिर बनने बनने वाला है।

-हम सब बचपन से नारा लगाते थे कि इस देश में दो निशान, दो प्रधान और दो संविधान नहीं चलेंगे। लेकिन वर्षों तक कुछ नहीं हुआ। लेकिन आज जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त हो गया है। आज तिरंगा कश्मीर में आसमान की बुलंदियों को छूता हुआ शान से लहरा रहा है।

-आयुष्मान भारत योजना आज देश के 50 करोड़ गरीबों के लिए आशीर्वाद सिद्ध हो रही है। हिमाचल में तो जयराम ठाकुर जी ने हिमकेयर योजना औरआयुष्मान भारत योजना का कॉम्बो बनाकर प्रत्येक हिमाचलवासी को इसका लाभ देने का काम किया है।

-आज हिमाचल में एक भी घर ऐसा नहीं है, जहां महिलाओं को लकडिय़ां जलाकर खाना बनाना पड़े। पूरे हिमाचल में गैस का चूल्हा पहुंचाने का काम आज पूरा हो रहा है।

-गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा हिमाचल प्रदेश देश का ऐसा राज्य है जिसके खाते में 4 परमवीर चक्र गए हैं। देश का पहला परमवीर चक्र भी हिमाचल के खाते में गया है। वीरों के ऐसे राज्य को मैं नमन करता हूं। 

-शिमला के रिज मैदान में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए अमित शाह ने भारत माता की जय के उदघोष के साथ वीरभूमि और देवभूमि को प्रणाम किया। 

-जेपी नड्डा देश के सभी मुसलमान भाई-बहनों से अपील करते हुए कहा कि पहले खुद नागरिकता संशोधन अधिनियम को समझें और फिर दूसरों को भी समझाएं। नहीं तो झूठ और भ्रम फैलाने वाले राजनीतिक दल अपने वोट बैंक के स्वार्थ के लिए हमें आपस में यूं ही लड़ाते रहेंगे। अफवाहों से बचें और सच जानें।

-जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि सब चाहते थे कि नागरिकता संशोधन बिल आना चाहिए, लेकिन किसी में इच्छाशक्ति नहीं थी। श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इच्छाशक्ति दिखाई और इसके सूत्रधार बने श्री अमित शाह जी और नागरिकता संशोधन कानून 2019 लागू हो पाया।

Recent Posts

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

2 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

3 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी धाम का होगा भव्य कायाकल्प, करीब 250 करोड़ रुपये से विकसित होगा विश्वस्तरीय धार्मिक परिसर

श्री चिंतपूर्णी जी (ऊना), 15 जून. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को माता श्री चिंतपूर्णी…

4 days ago

Shimla News: जान बचाने की गुहार लगाने के बाद भी हत्या ,क्या कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

प्रदेश में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं खोल रही हैं कानून-व्यवस्था की कलईअपराधियों पर…

5 days ago

Sarnahuli Fair: तकनीकी शिक्षा मंत्री होंगे जिला स्तरीय सरनाहुली मेला-2026 के समापन समारोह के मुख्य अतिथि

नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मंडी जिला के…

7 days ago