अनिल कपूर का जेएनयू हिंसा पर आया रिएक्शन, बोले- रात भर सो नहीं पाया…

खास बातें

  1. अनिल कपूर का जेएनयू हिंसा पर आया रिएक्शन
  2. ‘मलंग’ फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान दिया रिएक्शन
  3. अनिल कपूर ने इंटरव्यू में कही ये बात

नई दिल्ली: 

रविवार को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) में हुए हमले पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के खूब रिएक्शन आ रहे हैं, अनिल कपूर (Anil Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), राजकुमार राव, ट्विंकल खन्ना, अनुराग कश्यप और सोनम कपूर आहूजा जैसी फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियों ने इस घटना को डरावना, दुखद और निर्दयी बताया है. फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने हमलावरों को कानून के शिकंजे में लाने की मांग भी की है. फिल्म ‘मलंग (Malang)’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने भी जेएनयू हिंसा पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि वह सदमे में थे और हमले के वीडियो देखने के बाद पिछली रात सो नहीं पाए. अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने कहा, “उसकी (जेएनयू हमले) निंदा की जानी चाहिए. मैंने जो देखा वह दुखद, चौंकानेवाला था. वह परेशान करने वाला था. मैं (घटना के बारे में) सोचते हुए पूरी रात नहीं सो पाया. उसकी निंदा की जानी चाहिए. हिंसा से कुछ नहीं मिलने वाला. जिन्होंने भी यह किया है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए.” बता दें,  रविवार की रात को जेएनयू में कुछ नकाबपोश लोग हाथ में डंडे और रॉड लिए घुसे जिसके बाद हिंसा भड़क उठी थी.  नकाबपोश लोगों ने जेएनयू (JNU Violence) में अध्यापकों और छात्रों पर हमला किया और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आयिशी घोष समेत 28 लोग घायल हो गए थे. वहीं फिल्म ‘मलंग (Malang Trailer)’ की बात करें, तो आदित्य राय कपूर, दिशा पटानी (Disha Patani), अनिल कपूर और कुणाल खेमू स्टारर यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होगी. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है. 

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago