अगस्त में पीएम मोदी करेंगे अटल टनल का लोकार्पण, पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री का ऐलान

मनाली –रोहतांग टनल को अब अटल के नाम से जाना जाएगा और अगले साल अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सुरंग को देश को समर्पित करेंगे। बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मनाली में पहुंचकर इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बुधवार सुबह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के प्रीणी स्थित घर में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अटल टनल बन जाने के बाद लाहुल-स्पीति के लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। लाहुल-स्पीति का संपर्क साल भर विश्व से जुड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि अटल टनल के निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर किया जा रहा है और यह जल्द ही देश को समर्पित कर दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त में मनाली आएंगे और अटल टनल का लोकार्पण कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने रोहतांग टनल का नाम अटल जी से जोड़कर हिमाचल का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि श्री वाजपेयी के निधन के बाद प्रदेश सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि रोहतांग टनल का नाम पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर रखा जाएगा और इस संबंध में प्रदेश सरकार ने एक प्रस्ताव तैयार कर केंद्र को भेजा था। केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को मानते हुए जहां रोहतांग टनल का नाम श्री वाजपेयी के नाम पर करने के लिए स्वीकृति दी है ,वहीं बुधवार को अटल जयंती के अवसर पर रोहतांग टनल का नाम  अटल टनल कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अटल टनल के निर्माण कार्य के लिए विशेष बजट का प्रावधान किया गया है। इस टनल के बन जाने के बाद लाहुल-स्पीति के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। साथ ही पर्यटन की दृष्टि से भी अटल टनल अहम भूमिका अदा करेगी। मुख्यमंत्री ने बुधवार को मनाली के प्रीणी गांव में पहुंच जहां पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी,वहीं उनके गांव में एक बूटा बेटी के नाम योजना का भी आगाज किया। यहां बता दें कि मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली में वरिष्ठ नेताओं, अधिकारियों और लोगों के साथ अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती के अवसर पर विज्ञान भवन नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को भी सुना। इस अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने रोहतांग टनल का नाम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल टनल रखने की घोषणा की थी।

Share
Published by

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago