अगर आपका भी बिजली बिल आता है इतना तो आपको भरना होगा अलग आयकर रिटर्न फॉर्म

नई दिल्ली। बिजली के बिल का आयकर से कितना संबंध है यह आपने शायद ही कभी सोचा हो। लेकिन अब इसका बेहद ही गहरा संबंध सामने आया है। दरअसल, आयकर विभाग ने व्यक्तिगत करदाताओं के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फॉर्म में बड़े बदलाव किए हैं। इसके बाद एक तय रकम का बिजली बिल भरने वालों के लिए फार्म का स्वरूप अलग होगा। इसके अनुसार जो लोग एक लाख रुपए से अधिक बिजली का बिल भरने वाले हैं और घरों के संयुक्त मालिक और विदेश यात्रा पर सालाना दो लाख रुपए से अधिक खर्च करने वाले हैं तो वो अब आईटीआर-1 यानी सहज फॉर्म से रिटर्न फाइल नहीं कर सकेंगे।

आमतौर पर व्यक्तिगत आयकर रिटर्न के लिए सरकार प्रत्येक वर्ष अप्रैल में अधिसूचना जारी करती है। लेकिन इस बार असेसमेंट वर्ष 2020-21 (जिस दौरान वित्त वर्ष 2019-20 की कमाई पर टैक्स की गणना की जाएगी) के लिए जनवरी के पहले सप्ताह में ही अधिसूचना जारी कर दी गई।

अधिसूचना के मुताबिक आईटीआर में दो महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। कोई व्यक्तिगत करदाता, जिसके नाम सम्मिलित रूप से कोई मकान है, वह आईटीआर-1 या आईटीआर-4 के माध्यम से रिटर्न नहीं भर सकता है। इसके लिए उसे अलग से फॉर्म भरकर विस्तृत ब्योरा देना होगा। ऐसे व्यक्तिगत करदाता भी इस फॉर्म के जरिए रिटर्न फाइल नहीं कर सकेंगे जिन्होंने बैंक खाते में एक करोड़ रुपए से अधिक राशि जमा कर रखी है। सालाना दो लाख रुपए या अधिक विदेश यात्रा के लिए खर्च करने अथवा एक लाख रुपए से अधिक बिजली का बिल भरने वाले करदाताओं को भी अपना रिटर्न दूसरे फॉर्म के जरिए भरना होगा।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago