Trending Now

Kangra News:महिला सशक्तिकरण के लिए खेलों को बढ़ावा देगा ‘अस्मिता’ अभियान: एडीसी विनय कुमारअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2026 के अवसर पर धर्मशाला  में आयोजित किए जाने वाले ‘अस्मिता’ कार्यक्रम के आयोजन को लेकर आज एडीसी विनय कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेरा युवा भारत के उप निदेशक ध्रुव डोगरा, सीडीपीओ रमेश कुमार, डाॅक्टर दुष्यंत कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों, खेल विभाग के प्रतिनिधियों तथा आयोजन से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया।


अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने कहा कि इस आयोजन  का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और युवतियों की खेलों में भागीदारी को बढ़ावा देना, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना तथा खेल संस्कृति को मजबूत करना है।


एडीसी विनय कुमार ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इन खेल आयोजनों को व्यापक रूप से सफल बनाया जाए ताकि अधिक से अधिक महिलाएं और युवतियां इसमें भाग ले सकें। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से महिलाओं को खेलों से जोड़ने और स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा।


उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ के मुकाबले आयोजित होंगे। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों के लिए विभिन्न फन एक्टिविटीज भी रखी जाएंगी। प्रतियोगिताएं तीन आयु वर्गों में आयोजित की जाएंगी, जिनमें अंडर-13 वर्ष, 13 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग शामिल हैं।


उन्होंने सभी आयुवर्ग की किशोरियों और महिलाओं का आह्वान किया कि बढ़-चढ़ कर इस आयोजन में भाग लें। उन्होंने कहा कि कि इस आयोजन के लिए अस्मिता पोर्टल पर पंजीकरण करवाया जा सकता है।


बैठक के दौरान आयोजन की व्यवस्थाओं, प्रतिभागियों के पंजीकरण, खेल मैदान की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और आयोजन से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

12 hours ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

12 hours ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

12 hours ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

12 hours ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

1 day ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

1 day ago