Treding News

Una News: विंग्स स्केल-अप प्रोजेक्ट के तहत हरोली में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजितआंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को प्रोजेक्ट के विभिन्न घटकों की दी जानकारी

ऊना, 9 मार्च। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय हरोली में आज(सोमवार) को विंग्स स्केल-अप प्रोजेक्ट के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी(सीडीपीओ) शिव सिंह वर्मा ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की क्षमता को सशक्त बनाकर महिलाओं और बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य में सुधार लाना है।


कार्यक्रम के सीडीपीओ ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विंग्स स्केल-अप प्रोजेक्ट के विभिन्न घटकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्री-कन्सेप्शन महिलाओं की पहचान कर उनकी लाइन-लिस्टिंग तैयार करने और समय-समय पर उसे अपडेट करने की भी जानकारी दी। साथ ही उन्हें बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) की गणना करने और बीएमआई के आधार पर पोषण संबंधी खाद्य पदार्थ प्रदान करने की प्रक्रिया भी बताई।


उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से विंग्स प्रोजेक्ट के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं, प्रसवोत्तर महिलाओं तथा 6 से 24 माह के बच्चों को उनकी पसंद के अनुसार फूड प्रोडक्ट, दूध और अंडा उपलब्ध करवाया जाएगा। इस दौरान जल स्वच्छता और हाइजन से संबंधित विषयों पर भी कार्यकर्ताओं को काउंसलिंग और जागरूकता प्रदान की गई ताकि समुदाय में स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी बेहतर व्यवहार को बढ़ावा दिया जा सके।


इस अवसर पर सुपरवाइजर पुष्पा देवी तथा एसएएस टीम से डॉ. अंशिका, सोम और शिवानी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं मौजूद रहीं।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh News: प्रदेश पुलिस ने संचालित किया विशेष नाका अभियानप्रदेश भर में कुल 176 चिन्हित स्थानों पर की नाकाबंदी एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत 05 अभियोग किए गए दर्ज

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के अंतर्गत ‘चिट्टा-मुक्त…

20 minutes ago

Kinnaur News:सचिव (वित्त, योजना एवं जल शक्ति विभाग) डॉ. अभिषेक जैन ने किन्नौर जिला के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

हिमाचल प्रदेश के सचिव (वित्त, योजना एवं जल शक्ति विभाग) डॉ. अभिषेक जैन (भारतीय प्रशासनिक…

3 hours ago

Shimla News:शिमला में राज्यपाल (नामित) कविन्द्र गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत

राज्यपाल (नामित) कविन्द्र गुप्ता तथा उनकी धर्मपत्नी बिंदु गुप्ता का सोमवार सायंकाल शिमला पहुंचने पर…

4 hours ago

Hamirpur News: महिलाओं के लिए प्रदेश सरकार ने आरंभ की है कई योजनाएं : सुरेश कुमार

भोरंज 08 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने…

1 day ago

Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ने नाहन क्षेत्र के लिए 190 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाएं की समर्पित

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के नाहन में एक दिवसीय दौरे के…

1 day ago

Himachal Pradesh News: मरीजों को प्रदेश में ही मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएंः मुख्यमंत्री ने किया नाहन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, डॉक्टरों से किया संवाद

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिला के नाहन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण…

1 day ago