[metadata element = “date”]
हिमाचल प्रदेश की मंडी जिले से संबंध रखने वाली कंगना रनौत के मुंबई दफ्तर को तोड़ने की चारों और निंदा हो रही है. सूबे के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने भी महाराष्ट्र सरकार की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है. शिमला में सीएम जयराम ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने जो किया, वह गलत है. उनके खिलाफ देश भर में गुस्सा है. वहीं, सीएम ने शिमला में प्रियंका गांधी के आवास पर कार्रवाई करने इंकार किया है. उन्होंने कहा कि प्रियंका के आवास (Priyanka House in Shimla) को तोड़ने जैसी कोई बात नहीं है.
लोगों ने कहा कि प्रियंका गांधी का घर तोड़ें, इससे मैं सहमत नहीं हूं. वह हिमाचल में घर बनाकर रहेंगी और उनकी सुरक्षा की जिम्मेवारी हमारी है. सीएम जयराम ठाकुर ने महाराष्ट्र सरकार की निंदा करते हुए कहा कि उनकी कंगना को बहुत सारे मामलों में उलझाने की योजना है. यह निंदनीय कार्य है, हम इसकी निंदा करते हैं.
रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों…
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही नशे के दुष्प्रभावों…
हमीरपुर जिले के नेरी में देश का पहला स्वदेशी बायोचार संयंत्र स्थापित किया जा रहा…
पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…
परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…
प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर" खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…