Weekly Horoscope : ग्रहों का अनोखा संयोग साप्ताहिक राशिफल 06 मार्च – 12 मार्च 2023 तक

मेष (Aries) :  चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,

इस सप्ताह में आप कुछ फैसले लेने से बचेंगे। मेष राशि वाले जातकों को सेहत में भी गिरावट आ सकती है। इस सप्ताह के अंदर आप खुद में एक गुस्सा या चिंता महसूस कर सकते है । धन से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले बहुत समझदारी दिखाए लाभ मिलेगा. ये सप्ताह किसी भी नए काम की शुरुआत या कहीं पर निवेश करने के लिए उपयुक्त व बेहतर योग दर्शा रहा है। ऐसे में अगर आप इस दौरान निवेश या नया काम शुरू करते हैं तो आपको अच्छा लाभ होना संभव है।

उपाय :- प्रतिदिन 27 बार “ॐ दुर्गाय नमः  का जाप करें।

वृष (Taurus) :  , , , , वा, वी, वू, वे, वो

पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। लक्ष्य को समय पर साधने में सफल होंगे। मंगल एवं बुधवार को आय स्थिर रहेगी एवं मन खिन्न रह सकता है। कार्य में रुकावट आएंगी। योजनाएं उलझ सकती हैं। मदद की अपेक्षा बेकार जाएगी। गुरुवार को समय अच्छा व्यतीत होगा। संतान से सुख मिलेंगा। शुक्र एवं शनिवार को प्रसन्नता रहेगी एवं समय अच्छा व्यतीत होगा। व्यापार का विस्तार होगा एवं नौकरी में स्थिरता रहेंगी।नसों एवं कान की समस्या हो सकती है। कमर में दर्द होगा। वैवाहिक जीवन में माधुर्य रहेगा।

उपाय: – शिवजी को मिश्री और मक्खन का भोग लगाएं।

मिथुन (Gemini) :  काकी, कू, , , , के, को,

इस सप्ताह आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने में दिक्कत हो सकती है। इस सप्ताह आपको कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपके खुशहाली आ सकती है। यदि आप घर से दूर किसी अच्छे व बड़े कॉलेज में दाख़िला लेने का सोच रहे थे, तो इस समय संभावना थोड़ी ज्यादा अनुकूल दिखाई दे रही हैं। ऐसे में इसके लिए, कई छात्रों को अपने शिक्षकों का समर्थन लेने की जरूरत होगी।

उपाय :- प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का जाप करें।

कर्क (Cancer) : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

चंद्र का गोचर रहेगा।  यह समय आय प्राप्ति के बेहतर अवसर प्रदान करेगा एवं कार्यों में भी सफलता दिलाएगा। जिम्मेदारी में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा तथा मांगलिक उत्सवों में शामिल होने का मौका मिलेगा। भाग्य अनुकूल रहेगा। मंगल एवं बुधवार को शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। व्यापार में लक्ष्य प्राप्ति होगी एवं नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कान एवं गर्दन में दर्द हो सकता है। चोट से भी संभलें। प्रेमी साथी की अनुकूलता रहेंगी। जीवन साथी सहयोग देगा।

उपाय :- शिवजी को बिल्व पत्र एवं आक पुष्प अर्पण करें।

सिंह (Leo) : मा, मी, मूमे, मो, टा, टी, टू, टे

इस सप्ताह आप मानसिक तौर पर तनाव महसूस करेंगे आपको लाभ मिलेगा। थोड़ा सा आराम करें और पौष्टिक आहार ले। आपको इस सप्ताह में धन का आभाव हो सकता है जिसके कारण आप कहीं नए अवसरों को पीछे छोड़ सकते है। दोस्तों और परिवार के साथ ये समय बिताएंगे आप जिसमे आपको लाभ मिलेगा। आपको अपने घर में मान सम्मान की प्राप्ति होगी आपको लाभ मिलेगा। इस दौरान इस समय अपने दिमाग में अहंकार को न आने दें, अन्यथा आपकी सफलता आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है।

उपाय :- प्रतिदिन सूर्य को जल चढ़ाये लाभ मिलेगा।

कन्या (Virgo) :  ढो, पा, पी, पू, , , , पे, पो

रविवार की शाम तक आय में वृद्धि एवं हर काम में सफलता की प्राप्ति होगी। सहयोग की प्राप्ति के साथ मन प्रसन्न रहेगा। सोम एवं मंगलवार इसके विपरीत दिन रह सकते हैं। क्रोध एवं झल्लाहट में नुकसान भी हो सकता है। संयम से कार्य करना बेहतर होगा। अनावश्यक व्यय हो सकता है। बुध एवं गुरुवार से स्थितियों पुन: पक्ष की हो जाएंगी। व्यापारिक साथियों से आगे रहेंगे एवं नौकरी में अधिकारी संतुष्ट होंगे।ज्वर, सर्दी आदि रोग हो सकते हैं। ठंडे पानी से बचें। प्रेमी साथी से सहयोग मिलेगा एवं वैवाहिक जीवन सुखमय रहेंगा।

उपाय :- शिवलिंग पर केसर मिश्रित दूध अर्पण करें।

तुला (Libra) :  रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या हो सकती है जिसमे आपको लाभ मिलने की सम्भावना है इस दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखें। इस सप्ताह आर्थिक जीवन में भी उतार चढ़ाव रह सकते है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है इस बार  ये समय छात्रों के लिए विशेष महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि आप इस समय अपनी मेहनत के दम पर अच्छे अंक हासिल करने में तो कामयाब होंगे ही, साथ ही, इस कामयाबी से आपकी उन्नति व तरक्की भी होगी।

उपाय :-  नियमित रूप से ललिता सहस्रनाम का पाठ करें।

वृश्चिक (Scorpio) :  तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

भाग्य एवं पिता का साथ मिलेगा। कार्य निर्बाध गति से चलते रहेंगे।आश्चर्यजनक सुखद सूचनाएं मिलेंगी। यात्रा पर जाने का योग भी बनेंगा। बुध एवं गुरुवार को कार्य की अधिकता रहेंगी। शत्रु को परास्त करने में सफल होंगे एवं किसी बड़े सरकारी कार्य के बनने के आसार है। संतान से सहयोग प्राप्त होंगा। गुरु एवं शुक्रवार को आय में वृद्धि होने के साथ सहयोग की प्राप्ति होगी एवं परिवार का साथ मिलेगा। व्यापार में वृद्धि रहेगी एवं नौकरी में विवाद हो सकता है। जु़काम हो सकता है। खांसी एवं सिर दर्द भी रहेगा। प्रेमी साथी से मुलाकात होगी एवं वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे।

उपाय :- शिवजी को आक का पुष्प अर्पण करें।

धनु (Sagittarius) : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

परिवार का सहयोग बना रहेंगा। सोम एवं मंगलवार नए व्यावसायिक संबंध बन सकते हैं। कार्य में विविधता आएगी। मन अनुसार कार्य करने को मिलेगा। बुध एवं गुरुवार को आय वृद्धि होगी। अटके धन की प्राप्ति होगी एवं विवादों में विजय की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। लेन-देन संभलकर करें तथा नौकरी में बदलाव का मन हो तो  विचार त्याग दें।आंख, कंधे एवं कमर में दर्द हो सकता है। चोट का भय भी है।

उपाय :- प्रतिदिन 27 बार “ॐ गुरुवे नमः” का जाप करें।

 मकर (Capricorn) :  भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

पारिवारिक खुशियों की प्राप्ति होगी। आय बेहतर बनी रहेगी। कुशलता से अपना कार्य बनाने में सफल होंगे। सोम एवं मंगलवार को अत्यधिक बेचैनी को महसूस करेगे। भविष्य को लेकर अत्यधिक चिंतित हो सकते हैं। आय इन दिनों में कम, एवं खर्च अधिक होंगे। बुध-गुरुवार को संभलने का मौका प्राप्त होगा एवं कार्य में सुधार होंगा। आय में वृद्धि होंगी। नवीन कार्य प्राप्त होंगे। शुक्र एवं शनिवार को मन प्रसन्न रहेगा एवं सहयोग की प्राप्ति भी होंगी। कारोबार में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी एवं नौकरी में प्रमोशन के मौके बनेंगे। प्रेमी साथी से संयमित व्यवहार करें एवं वैवाहिक जीवन में सुख रहेगा।

उपाय :-  शिवलिंग पर ३ बिल्वपत्र अर्पण करें।

कुंभ (Aquarius) : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कुम्भ राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा. आपको पैसों की कमी नहीं होगी। इस सप्ताह के दौरान आप अपने मित्र बनाने में सफल होंगे। इस दौरान ये सप्ताह कुल मिलकर अच्छा जाने वाला है। ऐसे में कठिन मेहनत करें और जरूरत पड़ने पर, अपने शिक्षकों की भी मदद लें। मेहनत के अनुसार आपको काम करना है इस बार आपको अपने शिक्षकों की मदद करें इस बार।

उपाय  :- प्रतिदिन 27 बार “ॐ हनुमते नमः” का जाप करें।

मीन (Pisces) :  दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची

कार्य में तेजी रहेगी एवं संतान से सुख प्राप्त होगा। सोम एवं मंगलवार को अज्ञात चिंता रह सकती है। विवाद हो सकता है एवं वर्चस्व की लड़ाई भी होंगी।  नए कार्य भी मिलेंगे एवं संपर्क का लाभ भी प्राप्त होंगा।  शुक्रवार को सुख की प्राप्ति होंगी। योजनाएं सफल होंगी एवं धन की आवक भी अच्छी बनीं रहेंगी। शनिवार को सतर्क रहना होंगा। कार्य में विघ्न आ सकते है। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-investment-intent/ व्यापार में नए संपर्क होंगे एवं नौकरी में वर्चस्व बढ़ेंगा। साथी से दूरी बन सकती है। वैवाहिक जीवन में भी सूनापन रहेगा।

उपाय :- शिवजी को शाम को घी का दीपक लगाएं। 

Recent Posts

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

12 hours ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

12 hours ago

Himachal Pradesh News:चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के तहत शैक्षणिक संस्थानों के समीप विशेष तलाशी अभियान

हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा…

15 hours ago

Himachal Pradesh News: विजिलेंस और एसीबी को आरटीआई से बाहर करना कानून के दायरे में कैसे : जयराम ठाकुर

आरटीआई के दायरे से विजीलैंस तथा एंटी करप्शन ब्यूरो को बाहर करना और एंट्री टैक्स…

16 hours ago

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

2 days ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

3 days ago