Weekly Horoscope – Unique Combination of Planets Weekly Horoscope 20 February – 26 February
मेष (Aries) : चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
मेष राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में ही कोई सुखद समाचार या मनचाही सफलता मिल सकती है। जिससे घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान आप जिस काम की जिम्मेदारी लेंगे उसका निर्वहन बहुत बढि़या तरीके से करने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान करिअर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ एवं लाभप्रद साबित होंगी। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह धन की प्राप्ति तो होगी लेकिन खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी। आय के मुकाबले खर्च अधिक होने से बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। ऐसे में धन को सोच-समझकर खर्च करना हितकर रहेगा, अन्यथा माह के अंत में उधार लेने की नौबत आ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में ऋण और रोग दोनों से बचना होगा। इस दौरान मौसमी बीमारी से बचकर रहें।
उपाय :- प्रतिदिन हनुमत उपासना और चालीसा का पाठ करें। मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।
वृष (Taurus) : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
इस सप्ताह भाग्य अनुकूल रहेगा। योजनाएं सफल होंगी एवं कार्य समय पर बनेंगे। सोम एवं मंगलवार को कार्य की अधिकता रहेगी एवं लाभ भी अच्छा प्राप्त होगा। व्यापार में मामूली तेजी आएगी एवं नौकरी में बोझ कम होगा। समस्याओं का अंत होगा। बुध एवं गुरुवार भी अच्छे दिन रहेंगे। शुक्रवार की दोपहर के बाद से समय प्रतिकूल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा एवं पुराने रोगों में भी लाभ होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत लोगों की राह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। इस दौरान धर्म या समाज से जुड़े कार्यों में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है।
उपाय: – गणेशजी को चंदन एवं पुष्प अर्पण करें।
मिथुन (Gemini) : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
ये सप्ताह आपके लिए दौड़-भाग से भरा रहेगा, जिससे आप तुनकमिज़ाज बन सकते हैं। इस कारण आपके स्वभाव में आक्रामकता देखी जाएगी और आप हर किसी से सीधे मुँह बात करने में खुद को बिलकुल असफल पाएंगे इस सप्ताह आपके ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी, आपके मन की शांति को भंग करेगी. जिसके कारण आपको मानसिक तनाव मुमकिन है। ऐसे में खुद को रखते हुए, इस परेशानी से निकलने की योजना पर काम करें, अन्यथा इन ख़र्चों के साथ आपको अपनी सेहत पर भी कुछ धन ख़र्च करना पड़ सकता है। आपकी चंद्र राशि में केतु पांचवें भाव में मौजूद हैं और इस सप्ताह घर के कई मसलों को संभालने में, आपको दिक़्क़त होगी। ऐसे में आप महसूस करेंगे कि कई लोग आपको नीचे खींचने की कोशिश भी कर रहे हैं, जिससे आपका मन उदास हो सकता है।
उपाय :– प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को पीले पुष्प, चंदन और मिठाई चढ़ाकर पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।
कर्क (Cancer) : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कुछ एक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकते हैं। ऐसे विवाद को बजाय कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय आपसी बातचीत से सुलझा लेना बेहतर रहेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में बाधाएं आ सकती हैं। बनते-बनते कार्यों में अचानक से कोई बाधा आने से मन खिन्न रहेगा। ऐसे समय में कोई भी बड़ा निर्णय असमंजस की स्थिति में न लें। रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों का इंतजार थोड़ा और बढ़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। इस दौरान आप मौसमी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने से परेशान हो सकते हैं। हालांकि यह समय नौकरीपेशा जातकों के लिए थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में पहले से चली आ रही मुश्किलें कम होंगी। सीनियर का पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय :– प्रतिदिन शिवलिंग पर जल एवं शमीपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।
सिंह (Leo) : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
राशि पर चंद्र की अनुकूलता है। बड़ा काम करने का ऑफर आ सकता है। तैयारी पूर्ण रखें। संपर्क का लाभ मिलेगा। योजनाएं सफल होंगी। विरोध के बावजूद सफलता मिलेगी। आय अच्छी रहेगी एवं संतान से प्रसन्नता प्राप्त होगी। शुक्र एवं शनिवार को क्रोध पर नियंत्रण रखें, विवाद हो सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें एवं किसी के साथ मजाक नहीं करें। प्रेम में निराशा मिल सकती है। वैवाहिक संबंध सुधरेंगे।
उपाय :- विष्णु जी को खीर का भोग लगाएं।
कन्या (Virgo) : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में अपने जीवन में बड़े सकारत्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। लंबे समय से मनचाही जगह पर तबादले की मनोकामना पूरी होगी। नौकरीपेशा लोगों को अप्रत्याशित रूप से कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार में की जाने वाली यात्रा बेहद शुभ और मनचाहा फल देने वाली साबित होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बुद्धि ओर विवेक से अपने विरोधियों की चाल नाकाम साबित करने में सफल होंगे। विदेश से जुड़े काम करने वालों को मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। कामकाज के सिलसिले में विदेश यात्रा भी संभव है। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि छोड़ दिया जाए तो सेहत सामान्य रहेगी। हालांकि अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें और दिनचर्या सही रखें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे।
उपाय :- प्रतिदिन गणपति उपासना करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।
तुला (Libra) : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
राशि में चंद्र चतुर्थ होने से आय में कमी एवं तनाव बढ़ सकता है। सुख में कमी होगी एवं विवाद हो सकते हैं। पुराने परिचितों से मुलाकात हो सकती है। संतान से सुख की प्राप्ति होगी एवं आर्थिक स्थितियां मजबूत बनीं रहेंगी। बुध एवं गुरुवार को अज्ञात भय चिंता रहेंगी। साथी से विवाद थमेगा एवं वैवाहिक जीवन में सुख प्राप्त होगा।
उपाय :- विष्णु मंदिर में घी का दान करें।
वृश्चिक (Scorpio) : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी घी घना तो कभी सूखा चना जैसा नजर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी कार्य विशेष को निबटाने के लिए धन संबंधी दिक्कत आ सकती है, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध तक अचानक से कहीं धन प्राप्ति होने पर आपकी यह समस्या आसानी से निबट जाएगी। हालांकि इस सप्ताह आपको अपने धन को खूब सोच-समझकर खर्च करने की जरूरत बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में कोर्ट-कचहरी या फिर सत्ता-सरकार से जुड़े किसी मामले को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति से हुई मुलाकात भविष्य में किसी लाभ की योजना से जुड़ने का बड़ा कारण बनेगी। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से लाभ होगा।
उपाय :- प्रतिदिन हनुमान जी की उपासना और बजरंग बाण का पाठ करें।
धनु (Sagittarius) : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
यह सप्ताह धनु राशि वालों को पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने वाला है। इस हफ्ते जातक का परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। जातक को करियर में तरक्की मिल सकती है। धनु राशि के जातकों को इस हफ्ते करियर में तरक्की मिल सकती है। जातक को नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसकी वजह से मानसिक तनाव भी हो सकता है। धनु राशि के जातक इस हफ्ते घर में कामकाज में महिलाओं की मदद कर सकते हैं। इससे जातक का परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। धनु राशि के जातकों का परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे धनु राशि के जातकों को इस हफ्ते किसी को पैसा उधार नहीं देना है ।
उपाय :– जातकों को इस हफ्ते रोजाना 108 बार ‘ॐ गुरवाए नमः’ का जाप करना चाहिए. इसके अलावा गरीबों की मदद करनी चाहिए.
मकर (Capricorn) : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत उन लोगों के लिए शुभ साबित होगी जो लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे। किसी मित्र की मदद से करियर-कारोबार से जुड़ी मुश्किल दूर होगी। कार्यक्षेत्र में पहले की अपेक्षा स्थिति बेहतर होगी। सीनियर की कृपा बरसेगी और जूनियर का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े जिन लोगों का धन बाजार में फंसा हुआ है, वो अप्रत्याशित रूप से इस सप्ताह निकल सकता है। पूर्व में किसी योजना में किए गए निवेश का लाभ मिल सकता है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद में फैसला आपके हक में आ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। किसी तीर्थ स्थान पर जाने का संयोग भी बन सकता है।
उपाय :- प्रतिदिन हनुमत उपासना करें और शनिवार के दिन विशेष रूप से सुंदरकांड का पाठ करें।
कुंभ (Aquarius) : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचना होगा। किसी भी काम को कल पर टालने की आदत आपके लिए बड़े नुकसान का कारण बन सकती है, ऐसे में अपने सभी काम को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। साथ ही साथ घर हो या फिर कार्यक्षेत्र लोगों को मिलाजुला कर चले। साझे में व्यवसाय कर रहे लोगों को अपना कारोबार दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में कुंभ राशि के जातकों को अचानक से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसे निभाने के लिए उन्हें अतिरिक्त प्रयास और परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के अंत में कोई सुखद समाचार मिल सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखें। इस दौरान अपने घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और उनकी भावनाओं की अनदेखी करने से बचें।
उपाय :- प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन किसी सफाईकर्मी को चाय की पत्ती का दान करें।
मीन (Pisces) : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
राशि में एकादश चंद्रमा होने से सप्ताह का आरंभ बेहतर कराएगा। प्रसन्नता रहेगी एवं खुशियां भी मिलेगी, किंतु सोम एवं मंगलवार को प्रयास विफल हो सकते है। धन की आवक में भी बाधा आएंगी एवं अपेक्षित सहयोग भी नही मिल पाएंगा। सहयोग की प्राप्ति भी होगी, गुरु एवं शुक्रवार को नई वस्तु घर में आ सकती है। मन प्रसन्न रहेंगा। आर्थिक हालातों में सुधार होगा। https://www.tatkalsamachar.com/hamirpur-healthy-india/ धार्मिक कार्यो में जाने का मौका प्राप्त होंगा। शनिवार का दिन भी अच्छा रहेंगा।साथी से सहयोग मिलेगा एवं वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।
उपाय :- गणेश जी को मिष्ठान्न का भोग लगाएं।
मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…
आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…
उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…
जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…
ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…