ऊना : बिना पर्ची दवा देने वाले विक्रेताओं पर प्रशासन का शिकंजा, पांच दुकानदारों के लाइसेंस सस्पेंड

जिला प्रशासन की अनुशंसा पर ड्रग लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने दो दिन के लिए सस्पेंड किए लाइसेंस

ऊना में बिना डॉक्टर की पर्ची के एंटी कोविड दवाएं बेचने वाले दवा विक्रेताओं पर जिला प्रशासन ऊना ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन के आदेशों पर ड्रग इंस्पेक्टर ऊना विकास ठाकुर के नेतृत्व में डमी ग्राहकों को ऊना में 10 दवा विक्रेताओं के पास बुखार व एंटी बायोटिक सहित अन्य दवाएं खरीदने के लिए भेजा गया। इस ऑपरेशन में 5 दवा विक्रेताओं ने बिना पर्ची के दवाएं बेची, जिस पर जिला प्रशासन ऊना ने कड़ा संज्ञान लिया तथा ड्रग लाइसेंसिंग अथॉरिटी से उनके लाइसेंस सस्पेंड करने की अनुशंसा की।इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि डिफाल्टर 5 दवा विक्रेताओं में से एक का लाइसेंस 20 व 21 मई तारीख यानी दो दिन के लिए निलंबित किया गया है, जबकि अन्य चार के लाइसेंस 21 व 22 मई को दो दिन के लिए सस्पेंड किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ड्रग लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने आदेश जारी कर दिए हैं। राघव शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से दवा विक्रेताओं को बिना पर्ची दवाएं न बेचने के निर्देश पूर्व में जारी किए गए थे, ताकि लोग लक्षणों को छुपाकर बिना डॉक्टरी सलाह के दवाएं न लें। ऐसा देखने में आया है कि कुछ लोग बिना किसी जांच के अपने आप दवा विक्रेताओं से दवाएं ले रहे हैं तथा बाद में तबीयत बिगड़ने पर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं, जिससे उनकी जान बचाने में मुश्किल हो रही थी। ऐसे में ऊना में एक ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। डीसी ने सभी दवा विक्रेताओं से एक बार पुनः अनुरोध किया कि वह बिना डॉक्टर की पर्ची के दवा न बेचें तथा जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन समय-समय पर इस तरह के ऑपरेशन करता रहेगा और डिफाल्टर्स के विरुद्ध भविष्य में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी लक्षणों को न छुपाने तथा सही समय पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपनी जांच कराने की अपील की है।

Recent Posts

Kangra News : कांगड़ा में राज्य स्तरीय युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम का उद्घाटन

कांगड़ा, 2 फरवरी: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, कांगड़ा द्वारा…

1 day ago

Shimla News: केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्णराजस्व घाटा अनुदान बंद करना संघीय ढांचे पर प्रहार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा…

2 days ago

Una News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली हल्के में आयोजित हुए धार्मिक आयोजनों में की शिरकत

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोन्दपुर, दुलेहड़,…

2 days ago

Una News:नगनोली में 38वें मेजर छज्जू राम लॉ मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत नगनोली में आयोजित 38वें मेजर छज्जू…

2 days ago

Mandi News: स्पेशल चाइल्ड हंट प्रतियोगिता में  पूरे प्रदेश के दिव्यांग प्रतिभागी ले सकेंगे भागसेरी मंच की सांस्कृतिक संध्याओं में दिव्यांगजनों को अलग से मंच देने की विशेष पहल

बागवानी विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश उपोष्णकटिबंधीय बागवानी, सिंचाई एवं मूल्य संवर्धन परियोजना 'एचपी शिवा' के…

4 days ago