ऊना : वन महोत्सव के उपलक्ष्य पर बसोली में रोपित किए एक बूटा बेटी के नाम.

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल ंिसह सत्ती ने पौधा रोपित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

बाल विकास परियोजना ऊना द्वारा आज वनमहोत्सव के उपलक्ष्य पर ग्राम पंचायत बसोली में एक बूटा बेटी के नाम के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंे छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और बेटी के नाम एक पौधा रोपित कर अभियान की शुरुआत की।

उन्होंने बताया कि पौधारोपण अभियान के तहत जिला के 1364 आंगनवाड़ी केन्द्रों मंे 6825 फलदार पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला रैड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र में पौधारोपण किया जा रहा है।इस अवसर पर सतपाल ंिसह सत्ती ने कहा कि वृक्ष प्रकृति और मानव जीवन का अभिन्न अंग हैं और इनकी अनुपस्थिति में जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

पौधे वायुमंडल से कार्बन डायऑक्साइड लेकर ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और हम इस बात से भलीभांति परिचित हैं कि जीवन के लिए ऑक्सीजन का क्या महत्व है। पर्यावरण संरक्षण में पेड़-पौधों का अमूल्य योगदान है। इसके अलावा वृक्ष भू-जल स्तर को बढ़ाने में भी सहायक होते हैं। आज के दौर में गहराते जल व पर्यावरण संकट से निजात पाने के लिए पौधारोपण अभियान पर बल देना बेहद जरुरी है और प्रत्येक नागरिक को इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए।

इसके साथ इस बात पर विशेष फोकस करना होगा कि अभियान केवल पौधारोपण तक ही सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि अपनी नैतिक जिम्मदारी समझते हुए रोपित किए गए पौधे का पोषण व संरक्षण भी सुनिश्चित करना होगा।सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जिला में शिशु लिंगानुपात में सुधार लाने के उद्देश्य से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत अनेकों अभिनव कदम उठाए गए हैं। एक बूटा बेटी के नाम भी इसी अभियान का एक अनूठा प्रयास है।

आज बेटियां भी बेटों के बराबर है और हर क्षेत्र में बुलंदियां हासिल कर अपनी अमिट छाप छोड़ रही हैं। बेटियों के प्रति मानसिकता में बदलाव के लिए मेरे गांव की बेटी मेरी शान के तहत विशिष्ट उपलब्धी हासिल करने वाली बेटियों के फलैक्स व होेर्डिग्स लगाए जा रहे हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर बेटियों के नाम को बोर्ड लगाए जा रहे हैं।

केवल बेटियों वाले परिवारों को उपायुक्त कार्ड जारी किए जा रहे है ताकि सरकारी कार्यालयों में उनके कार्याें को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। बेटी है अनमोल के तहत 26 बालिकाओं को प्रदान की कुल 3.12 लाख की एफडीआरइस मौके पर ऊना ब्लॉक की 26 बालिकाओं को बेटी बचाओ बेेटी पढ़ाओ अभियान की बेटी है अनमोल योजना के तहत कुल 3.12 लाख रुपये की एफडीआर भी वितरित की गईं। इनमें भड़ोलियां कलां की अंशिका व ताजवीर, कोटलकलां की वाणी, नगर परिषद ऊना की मानवी, शिवन्या, सारिका, कीर्ति, मनमीत कौर, जसलीन कौर, प्रभजोत कौर, रिया चौधरी, जसप्रीत कौर, जसनूर, नूर चौधरी, शायना, हरनूर, अनन्या शर्मा व यशवी, टब्बा से तनिका, मीनाक्षी व रुबी, लमलैहड़ी से अदविका, उदयपुर से समायरा, मलाहत से तनवी, अप्पर अरनियाला से प्रिया और कुठारकलां से अंशिका के नाम पर 12-12 हजार रुपये की एफडीआर उनके अभिभावकों को प्रदान की गई है। 

इस दौरान जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान ने खाई मोहल्ला व नाले मोहल्ला में 6-6 स्ट्रीट लाईट्स के लिए 1.80 लाख और मटर मोहल्ला में भूमिगत जल निकासी की सुविधा के लिए 4.50 लाख रुपये रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर बसोली की प्रधान शशि देवी, एसडीएम ऊना डॉ निधि पटेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस सतनाम सिंह, सीडीपीओ ऊना कुलदीप सिंह दयाल सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और समस्त आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

11 minutes ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

29 minutes ago

Kangra News:कांगड़ा के विधायकों ने बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

कांगड़ा जिले के कांग्रेस विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार…

49 minutes ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने हरोली में 60 करोड़ की विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिलाएं

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के…

1 day ago

Himachal Pradesh News: जनता के साथ कांग्रेस नेताओं ने भी नकारा सुक्खू का बजट : जयराम ठाकुर

प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए चौथे पर पूर्व मुख्यमंत्री…

1 day ago

Himachal News: नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नागपुर स्थित महर्षि व्यास सभागार में आयोजित भारतीय युवा संसद…

1 day ago