Categories: Himachal PradeshUna

Una News : अंब चौक से अंब रेलवे स्टेशन मार्ग पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद

ऊना, 12 मार्च. उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने आदेश जारी करते हुए अंब चौक से अंब रेलवे स्टेशन मार्ग पर यातायात को अस्थायी रूप से बंद करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय अंब चौक के समीप पुल निर्माण कार्य को बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से संपन्न करने के उद्देश्य से लिया गया है।

आदेशानुसार, 12 मार्च  6 अप्रैल 2025 (24 दिन) तक प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक अंब चौक से अंब रेलवे स्टेशन के बीच चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अंदोरा से अंब चौक और अठवां से अंब चौक की ओर आने वाले सभी चार पहिया वाहन अब पक्का परोह और कलरुही मार्ग से डायवर्ट किए जाएंगे।

उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इस निर्णय की पर्याप्त जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रिंट एवं ऑडियो-वीडियो मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा संबंधित मार्गों पर यातायात परिवर्तन के संकेतक बोर्ड पहले से ही लगाए जाएं ताकि वाहन चालकों को असुविधा न हो।

जिला प्रशासन ने लोगों से निर्माण कार्य के दौरान सहयोग की अपील करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने को कहा है ताकि पुल निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के शीघ्र पूरा हो सके। https://tatkalsamachar.com/himachal-news-electricity-bill/साथ ही, उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि यदि जनहित में आवश्यकता पड़ी तो यह अनुमति बिना किसी पूर्व सूचना के रद्द भी की जा सकती है।

Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

5 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

5 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

6 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago