Health & Fitness

Una News :- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निदेशक ने ऊना में आटा मिलों और थोक गोदामों का किया निरीक्षण, खाद्यान्नों की गुणवत्ता पर दिया विशेष बल

हिमाचल प्रदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक राम कुमार गौतम ने आज(शुक्रवार) जिला ऊना का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिले में कार्यरत आटा मिलों और हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक गोदामों का निरीक्षण किया तथा खाद्यान्नों की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपलिंग भी की।

आटा मिलों का औचक निरीक्षण
निदेशक ने मैसर्ज एच.एस.डी. फ्लोर मिल, धुसाड़ा का औचक दौरा किया। उन्होंने मिल में उपलब्ध समस्त सुविधाओं और संचालन प्रणाली की समीक्षा कर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों और निरीक्षकों को खाद्यान्नों की गुणवत्ता के प्रति सख्त रहने के निर्देश दिए। साथ ही यह निर्देश भी दिए कि बरसात के मौसम में विशेष सतर्कता बरती जाए ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त गेंहू आटा उपलब्ध कराया जा सके।


थोक गोदाम जलंग्रा का निरीक्षण
श्री गौतम ने हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के थोक गोदाम जलंग्रा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि खाद्यान्नों का उचित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।


भंडारण क्षमता बढ़ाने को लेकर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
उन्होंने कहा कि ऊना जिला में धान और गेहूं की सरकारी खरीद की जाती है, ऐसे में भंडारण क्षमता को सुदृढ़ करने के लिए बड़े गोदामों के निर्माण का प्रस्ताव https://tatkalsamachar.com/hamirpur-news-enthusiasm-in-hamirpur/ शीघ्र तैयार कर भेजा जाए, ताकि खाद्यान्न का सुरक्षित व व्यवस्थित भंडारण सुनिश्चित हो सके। ह
इस दौरान डीएफएससी ऊना राजीव शर्मा, निरीक्षक सरोज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Vivek Sood

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

9 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

9 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

9 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

13 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

16 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

16 hours ago