Una News:-बेहड़ जसवां स्कूल में लगेंगी केंद्रीय विद्यालय नंदपुर की कक्षाएं, उपायुक्त ने दिए समुचित व्यवस्थाओं के निर्देशस्थायी भवन निर्माण तक छात्रों को मिलेगा बेहतर शिक्षण वातावरण

उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेहड़ जसवां का दौरा कर वहां संचालित की जाने वाली केंद्रीय विद्यालय नंदपुर की अस्थायी कक्षाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम अंब सचिन शर्मा सहित शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट किया कि जब तक केंद्रीय विद्यालय नंदपुर का स्थायी भवन तैयार नहीं हो जाता, तब तक उसकी कक्षाएं बेहड़ जसवां स्कूल परिसर में ही संचालित की जाएंगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सभी भौतिक सुविधाएं और https://tatkalsamachar.com/una-news-education-schools/अनुकूल शिक्षण वातावरण उपलब्ध करवाने हेतु सभी जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं। उद्देश्य यह है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े और उन्हें एक सकारात्मक, शांतिपूर्ण एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण प्राप्त हो।


स्थायी भवन हेतु प्रस्तावित भूमि का भी निरीक्षण
निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त ने केंद्रीय विद्यालय नंदपुर के स्थायी भवन के लिए चयनित भूमि स्थल का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि परियोजना की प्राथमिक रूपरेखा शीघ्र तैयार की जाए और सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ें ताकि विद्यालय का अपना स्थायी भवन जल्द साकार हो सके।

Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago