आंधी-तूफान के साथ दिल्ली NCR में झमाझम बारिश,चक्रवाती हवा का असर.

दिल्ली, एनसीआर के इलाके में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई है. इससे पहले मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अनुमान जताया था. मौसम विभाग ने कहा, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम की ऐसी ही स्थिति हरियाणा में भी देखने को मिल सकती है. उत्तरी राजस्थान में चक्रवाती हवा का असर है

जिसका प्रभाव आसपास के इलाकों में देखा जा सकता है. चक्रवाती हवाएं उत्तरी पाकिस्तान से बंगाल की खाड़ी के कम दबाव वाले क्षेत्र में चल रही हैं. दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अनुमान के मुताबिक तापमान में वृद्धि देखी गई. अच्छी खबर ये है कि इस बीच दक्षिण पश्चिम मानसून, पश्चिम मध्य और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है.

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान बुलेटिन में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं. विभाग ने कहा, ‘दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिम मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों में आगे बढ़ा है.’ इसका असर कई राज्यों पर पड़ेगा.

परिणाम स्वरूप 10 जून यानी आज से पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मध्यम दर्जे की बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है और ये 13 जून तक जारी रह सकता है.

Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

22 minutes ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

41 minutes ago

Kangra News:कांगड़ा के विधायकों ने बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

कांगड़ा जिले के कांग्रेस विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार…

1 hour ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने हरोली में 60 करोड़ की विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिलाएं

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के…

1 day ago

Himachal Pradesh News: जनता के साथ कांग्रेस नेताओं ने भी नकारा सुक्खू का बजट : जयराम ठाकुर

प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए चौथे पर पूर्व मुख्यमंत्री…

1 day ago

Himachal News: नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नागपुर स्थित महर्षि व्यास सभागार में आयोजित भारतीय युवा संसद…

1 day ago