Blog

Tanda Medical college: टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षुओं के लिए 5 करोड़ रुपये से बनेगा छात्रावास : आरएस बाली

विकास पुरुष स्वर्गीय  जीएस बाली का टांडा मेडिकल कालेज में नर्सिंग कॉलेज शुरू होने का सपना आज सच हुआ टांडा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग का प्रथम बैच शुरू हो चुका है इसके लिए आप सभी को बधाई यह उद्गार हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने मेडिकल कॉलेज टांडा के डी.सी.सी कॉन्क्सस 2025 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे। 

यहां पहुंचने पर मुख्य अतिथि का प्रधानाचार्य डॉक्टर मिलाप शर्मा, अन्य डॉक्टर और प्रशिक्षु डॉक्टरों ने पुष्प देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। प्रशिक्षु डॉक्टरों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मनोरंजन किया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन के दौरान समस्त प्रशासन और प्रशिक्षु डॉक्टरों को इस कार्यक्रम के लिए बधाई दी। उन्होंने संबोधन के दौरान विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली को याद करते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज टांडा विकास पुरुष की सोच थी जिसके फल स्वरुप यह मेडिकल कॉलेज प्रदेश का अग्रणी मेडिकल कॉलेज बना और आज यहां हजारों लोग दूर-दूर से अपना इलाज करवाने आते हैं। उन्होंने कहा टांडा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज स्थापित करना विकास पुरुष का सपना था जो आज पूरा हुआ है यह कॉलेज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यहां नर्सिंग का प्रथम बैच शुरू हो गया है। उन्होंने कहा इस कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी शुरू हुई है जिसका लाभ यहां आने वाले हजारों मरीजों को हो रहा है। उन्होंने कहा यह मेडिकल कॉलेज हिमाचल प्रदेश का अग्रणी मेडिकल संस्थान है यहां पर एम्स जैसी सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध हो रही हैं। 

उन्होंने मेडिकल कॉलेज में आने वाले प्रशिक्षुओं के लिए 5 करोड रुपए की लागत से एम्स जैसी सुविधाओं से परिपूर्ण बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की। उन्होंने समस्त गणमानियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इससे पूर्व डीसीसी अध्यक्ष डॉ आर्यन विशिष्ठ ने प्रशिक्षण डॉक्टरों की समस्याओं को मुख्य अतिथि के समक्ष रखा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित प्रधानाचार्य डाक्टर मिलाप, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा, अतिरिक्त निदेशक डॉ मेजर अवनिंद्र कुमार, विभिन्न विभागों के एचओडी, डी सी सी अध्यक्ष डॉ आर्यन विशिष्ठ, डॉक्टर, आयुष ठाकुर, स्मृति और प्रशिक्षु डॉक्टर मौजूद रहे।

Vivek Sood

Recent Posts

Sirmaur News:घर बैठे रोजगार का सशक्त माध्यम बनी प्रदेश सरकार की बैकयार्ड पोल्ट्री स्कीम

प्रदेश के ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति को…

4 hours ago

Bilaspur News:पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक का…

5 hours ago

Shimla News:राज्य में मरीजों को मिल रही विश्वस्तरीय रोबोटिक सर्जरी सुविधा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज आईजीएमसी शिमला में 28.44 करोड़ रुपये की लागत…

5 hours ago

Solan News:मुख्यमंत्री से कण्डाघाट क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

सोलन जिला के कण्डाघाट क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम…

5 hours ago

Himachal Pradesh News: प्रदेश पुलिस ने संचालित किया विशेष नाका अभियानप्रदेश भर में कुल 176 चिन्हित स्थानों पर की नाकाबंदी एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत 05 अभियोग किए गए दर्ज

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के अंतर्गत ‘चिट्टा-मुक्त…

1 day ago

Una News: विंग्स स्केल-अप प्रोजेक्ट के तहत हरोली में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजितआंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को प्रोजेक्ट के विभिन्न घटकों की दी जानकारी

ऊना, 9 मार्च। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय हरोली में आज(सोमवार) को विंग्स स्केल-अप प्रोजेक्ट…

1 day ago