- May 31, 2026
Tatkal Samachar
Politics: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार करते हुए यह बात कही।
- By Neha Sharma
- . November 27, 2024
प्रदेश सरकार पर सवाल उठाने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने 5 वर्ष के कार्यकाल के 5 काम गिनावाएं, जो उन्होंने प्रदेश हित में किए हो। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार करते हुए यह बात कही। उन्होंने सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि पिछले कुछ दिनों से जिस तरह की बयानबाजी जयराम ठाकुर कर रहे है,उससे साफ नजर आ रहा है कि उन पर कोई न कोई तो दबाव है, जो उनकी भविष्य की राजनीति और भाजपा में चल रही अंदरूनी कलह से जुड़ा हो सकता है। नरेश चौहान ने कहा कि जयराम ठाकुर जनता को बताए कि उनकी पूर्व सरकार ने अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए क्या कदम उठाया और उनका प्रदेश के विकास को लेकर क्या विजन था। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में शराब माफिया का बोलबाला रहा और मंडी में तो जहरीली शराब से कुछ लोगों की जाने तक चली गई। इसी तरह पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले से पूरे देश में प्रदेश की छवि प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार में जेओए आईटी की कई भर्तियों में खुलेआम भ्रष्टाचार हुआ। ऐसे में जब कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो पूरे भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच हुई और कई दोषियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि साथ ही प्रदेश सरकार ने लटके पड़े पोस्ट कोड के परिणाम घोषित कर युवाओं को रोजगार प्रदान किया।नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व सरकार ने न बेरोजगारों के लिए कुछ किया, न ही प्रदेश हित में कोई बड़े फैसले लिए। ऐसे में जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया। नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व जयराम ठाकुर ने चुनाव से कुछ माह पूर्व रेवडिय़ां बांटने का काम करते हुए 900 संस्थान अधिसूचित कर दिए जबकि उसके लिए कोई प्रावधान नहीं किए। बावजूद इसके जनता ने भाजपा को चुनाव में नकार दिया और कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता में लाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को काम सरकार को बदनाम और कमजोर करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना नहीं है बल्कि प्रदेश हित की आवाज को उठाना है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष 2 वर्ष में जनहित से जुड़े मसले पर एक भी पत्र मुख्यमंत्री व सरकार को नहीं लिखा। विपक्ष के प्रमाण पत्र की नहीं जरुरत —नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार को विपक्ष के प्रमाण पत्र की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने आप्रेशन लोट्स चलाया लेकिन जनता ने कांग्रेस सरकार का साथ देते हुए भाजपा को करार जवाब दिया। उन्होंने प्रदेश हित में विपक्ष का सकारात्मक भूमिका निभाने का आग्रह किया। सुक्खू सरकार ने आर्थिकी को पटरी पर लाया –नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बिगाडऩे में कोई कसर नहीं छोड़ी। जब वर्तमान सरकार सत्ता में आई थी तो 75 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज प्रदेश पर था। इसी तरह कर्मचारियों और पैंशनर्स की 12 हजार करोड़ की देनदारियां थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की आर्थिक को मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाए और पहले ही वर्ष में 2200 करोड़ का राजस्व जुटाया। इसी तरह शराब के ठेकों की नीलामी से 500 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व जु
HRTC News : हिमाचल पथ परिवहन निगम में भरे जाएंगे 189 पद
- By Neha Sharma
- . November 26, 2024
लगेज पॉलिसी में रियायत, एचआरटीसी की बसों में दूध और सब्जियों का किराया माफउप-मुख्यमंत्री ने निदेशक मंडल बैठक की अध्यक्षता की100 मिनी बसों की खरीद
Sirmour News : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई में सुनी जनसमस्याएं
- By Vivek Sood
- . November 21, 2024
उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज अपने तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम के दौरान शिलाई में जन समस्याएं सुनी। इस
Himachal News: प्रदेश में हरित एवं सतत् विकास साझेदारी परियोजना का शुभारंभ
- By Neha Sharma
- . November 19, 2024
हिमाचल प्रदेश में आज यहां भारत-जर्मनी साझेदारी के अन्तर्गत हरित एवं सतत् विकास साझेदारी (जीएसडीपी) परियोजना का शुभारंभ किया गया। नीति आयोग की यह परियोजना
Bilaspur News: प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर बिलासपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह
- By Neha Sharma
- . November 17, 2024
बिलासपुर के चार वरिष्ठ नेताओं ने शिमला में मुख्यमंत्री से की भेंटझंडूता और स्वारघाट को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग कीबैरी-दड़ोला पुल का
Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय
- By Neha Sharma
- . November 16, 2024
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तीन नगर
Shimla News: मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित समेज और बागी पुल क्षेत्रों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की
- By Neha Sharma
- . November 14, 2024
मुख्यमंत्री ने लवी मेला समापन समारोह की अध्यक्षता की शिमला जिले के रामपुर में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करते
Sirmour News : मुख्यमंत्री ने श्री रेणुका जी मंदिर में की पूजा-अर्चना
- By Neha Sharma
- . November 12, 2024
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला सिरमौर में श्री रेणुका झील की नैसर्गिक सुन्दरता को निहारा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तीन किलोमीटर पैदल
Jobs: प्रदेश सरकार के महत्त्वाकांक्षी प्रयासों से युवाओं के लिए खुल रहे रोजगार और स्वरोजगार के द्वार
- By Neha Sharma
- . November 10, 2024
प्रदेश में 128 युवा ले रहे हैं ड्रोन तकनीक का ज्ञान हिमाचल को देश का कौशल हब बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत
Mandi News : सुख की सरकार का विशेष राहत पैकेज आपदा प्रभावितों के लिए बना वरदान, मकान बनाने के लिए पहली बार मिले 7 लाख रुपये
- By Neha Sharma
- . November 9, 2024
राज्य में गत वर्ष 2023 में आई विनाशकारी प्राकृतिक आपदा में अपने आशियानों को खो चुके प्रभावितों के चेहरों पर राज्य सरकार की आर्थिक मदद से अब