(Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu will be on a tour of Mandi on March 6)
मंडी, 5 मार्च। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 6 मार्च को मंडी जिला के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः शिमला से प्रस्थान कर हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुंदरनगर पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग द्वारा नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे।
मेडिकल कॉलेज नेरचौक में मुख्यमंत्री रोबोटिक सर्जरी सुविधा का उद्घाटन करेंगे तथा मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों के साथ संवाद भी करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नाचन विधानसभा के दियारगी में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर बाद सुंदरनगर से हेलीकॉप्टर के माध्यम से शिमला लौटेंगे।
मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…
आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…
उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…
जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…
ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…