कांग्रेस की गुटबाजी आज फिर से उस वक़्त सतह पर सामने आ गई जब नादौन के स्थानीय विधायक सुखविंदर सिंह सुखु प्रचार समिति की कमान संभालने के बाद अपने ही निर्वाचन क्षेत्र के गलोड़ कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एक समारोह में पँहुचे थे।

गलोड़ में आयोजित सुखविंदर सिंह सुक्खू के इस समारोह के समाप्त होते ही मंच पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विशेष निजी सचिव रहे ओंकार सिंह ठाकुर की धर्म पत्नी सुमन ठाकुर जोकि महिला कांग्रेस की पूर्व जिला उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं ने मंच पर आकर कांग्रेस की एकजुटता की पोल खोल दी। उन्होंने सुक्खू को खरी खोटी सुनाते हुए कहा की क्या आप हमे नहीं जानते कि हम भी कांग्रेस से जुड़े हुये हैं। उन्होंने आरोप जड़ा कि उन्हें राजा वीरभद्र सिंह का समर्थक होने की वजह से सुखु ने अपने संबोधन में उनका नाम तक नहीं लिया। उन्हें सुखु द्वारा  दरकिनार करने की कोशिशें की जा रही हैं जिसे सहन नहीं  किया जायेगा।
 उन्होंने सुखु को सख्त लहज़े में चेतावनी देते हुये कहा कि हम भी कांग्रेस विचारधारा के है। और इस विषय को कांग्रेस की प्रदेश प्रमुख रानी प्रतिभा सिंह जी से उठाया जायेगा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के समर्थक होना कांग्रेस की मजबूती की निशानी है औऱ पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंहके समर्थकों को नादौन क्षेत्र में हतोत्साहित करने की हर कोशिश को दफना दिया जायेगा।

मंच पर  हंगामा होते देख कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने  बीचबचाव करते हुये मामले को शांत करने की कोशिश की ताकि मामला और न बिगड़ जाए। लेकिन, कांग्रेस के लिए मंच पर इस प्रकार का हल्ला होना इसके भविष्य के लिये शुभ संकेत नहीं माना जा सकता।बाद में सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें आश्वस्त किया कि दोबारा ऐसा नहीं  होगा और उनको पूरा सम्मान दिया जाएगा।

Share:

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *