Trending Now

Hamirpur News: महिलाओं के लिए प्रदेश सरकार ने आरंभ की है कई योजनाएं : सुरेश कुमार

भोरंज 08 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने रविवार को गांव धमरोल के अंबेडकर भवन में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें विधायक सुरेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
  इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि यह दिवस पूरी तरह महिलाओं को समर्पित है। महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें सम्मान प्रदान करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं।
प्रदेश सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल की चर्चा करते हुए सुरेश कुमार ने कहा कि महिलाओं के कल्याण, उत्थान और सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार ने कई सराहनीय योजनाएं आरंभ की हैं। विशेषकर, विधवा, परित्यक्ता, बेसहारा और अन्य एकल महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विशेष प्रावधान किए हैं, ताकि ये महिलाएं भी सम्मानजनक जीवन-यापन कर सकें। ऐसी महिलाओं के बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना चलाई है, जिसके तहत इन महिलाओं के बच्चों की उच्च शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा का खर्चा प्रदेश सरकार वहन कर रही है। इन महिलाओं को मकान निर्माण के लिए भी तीन लाख रुपये की सहायता राशि का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, बेटी है अनमोल योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना और कई अन्य योजनाओं के माध्यम से भी महिलाओं एवं लड़कियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनील कुमार ने विधायक, अन्य अतिथियों और सभी प्रतिभागी महिलाओं का स्वागत किया तथा विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विजय बन्याल, अन्य नेता, तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव चंदेल, अन्य अधिकारी, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता और सहायिकाएं भी उपस्थित रहीं। 

Vivek Sood

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

5 days ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

5 days ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

5 days ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

5 days ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

6 days ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

6 days ago