प्रदेश कांग्रेस :- भाजपा बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के प्रति कतई गंभीर नही

प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के प्रति कतई गंभीर नही है।आज जिस प्रकार से डीजल,पेट्रोल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बृद्धि हो रही है उससे आम व गरीब लोगों के जीवन में व्यापक असर पड़ रहा है।

सरकार के पास इसे रोकने के न तो कोई उपाय ही है और न ही कोई नीति है।प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश चौहान ने आज यहां मीडिया को सम्बोधित करते हुए  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के प्रदेश   के दौरे पर।

उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए भाजपा से जानना चाहा कि वह बताए कि वह करोड़ो खर्च कर यह कैसा उत्सव मना रहे है।उन्होंने प्रदेश सरकार पर सरकारी मशनरी के दुरुपयोग करने व सरकारी धन को फिजूलखर्च करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नड्डा का बढ़ती महंगाई पर कोई बात न करने से साफ है की उन्हें लोगों की समस्याओं से कोई लेनादेना नही है।

उन्होंने कहा कि आज खाने की वस्तुओं सब्जियों यहां तक कि नींबू के भाव जिस प्रकार से बढ़ रहे है वह सब अब आम लोगों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है।यूपीए के समय महंगाई पर घड़याली आंसू बहाने वाले भाजपा नेताओं को आज यह महंगाई नजर नही आ रही।नरेश चौहान ने देश प्रदेश में बढ़ती महंगाई की दर पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज पांच राज्यों के चुनावों के बाद एकाएक 40 से 50 प्रतिशत महंगाई बड़ी है।यहां तक कि जीवन रक्षक दवाओं के मूल्यों में भी बढ़ोतरी हुई है।

चौहान ने सरकार से बढ़ती  महंगाई से राहत देने की मांग करते हुए कहा है कि देश व प्रदेश के लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार को कोई प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है जिसे वह नही उठा रही है।चौहान ने कहा कि चुनाव सामने देख अब प्रदेश में मुख्यमंत्री लोगों को घोषणाओं से लुभाने का असफल प्रयास कर रहे है।


नरेश चौहान ने शिमला नगर में बढ़ती पेयजल समस्या पर जयराम सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि उन्होंने पेयजल कंपनी को लोगों को लूटने की खुली छूट दे रखी है।उन्होंने कहा कि पिछले 25 दिनों से नगर में पेयजल संकट चल रहा है और मुख्यमंत्री ने अजदिन तक इस बारे कोई बैठक तक नही की।उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर नही है।

अफसरशाही निरंकुश है।उन्होंने इस बात पर बड़ी हैरानी जताई कि पेयजल योजना का एक ट्रांसफार्मर 20 दिन तक खराब रहने के बाबजूद बदला नही जाता जिस बजह से पेयजलापूर्ति प्रभावित हुई।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के शासनकाल के दौरान ऐसी ही एक समस्या पेयजल आपूर्ति को लेकर आई थी उस समय वीरभद्र सिंह ने अधिकारियों की एक बैठक बुला कर समस्या को 24 घण्टों के भीतर दूर करने को कहा था।उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री जयराम की कोई नही सुनता।

उन्होंने कहा कि आज सरकार की कार्यशैली बहुत ही कमजोर हुई है।जयराम बहुत ही कमजोर मुख्यमंत्री सावित हुए है।

Neha Sharma

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

2 days ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

2 days ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

2 days ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

2 days ago