Solan : विश्व क्षय दिवस के अवसर पर धर्मपुर में कार्यक्रम आयोजित

ज़िला सोलन के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मपुर में आज विश्व क्षय दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने हरी झंडी दिखाकर टी.बी हटाओ देश बचाओ रैली का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि क्षय रोग एक जानलेवा संक्रमित रोग है जो कि संक्रमित व्यक्ति के खांसने व छींकने से फैलता है। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह से ज्यादा खांसी, शाम को बुखार आना, भूख न लगना, वज़न कम होना, क्षय रोग के मुख्य लक्ष्ण है। यह लक्ष्ण दिखने पर शीघ्र बलगम की जांच करवाएं ताकि समय पर रोग का ईलाज शुरू किया जा सके।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार निक्षय योजना के तहत क्षय रोगी को 500 रुपये प्रति माह पोषण के लिए दे रही है। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति को क्षय रोग हो जाता है तो इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। समय पर इलाज करवाकर रोगी ठीक हो सकता है।

इस अवसर पर प्रशिक्षुओं के लिए रंगोली तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में गौतम प्रथम, मुस्कान द्वितीय, मीनाक्षी तृतीय, कपिल चतुर्थ तथा चंचल पंचम स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मुकेश प्रथम, हेमंत द्वितीय, मोहित तृतीय, देवांश चतुर्थ तथा वैशाली पंचम स्थान पर रही। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मपुर के प्रधानाचार्य ललित शर्मा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. कविता शर्मा, स्वास्थ्य शिक्षक मीना चौहान सहित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मपुर के प्रशिक्षु इस अवसर पर उपस्थित थे। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-nursery-teacher/

Recent Posts

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

14 hours ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

14 hours ago

Himachal Pradesh News:चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के तहत शैक्षणिक संस्थानों के समीप विशेष तलाशी अभियान

हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा…

18 hours ago

Himachal Pradesh News: विजिलेंस और एसीबी को आरटीआई से बाहर करना कानून के दायरे में कैसे : जयराम ठाकुर

आरटीआई के दायरे से विजीलैंस तथा एंटी करप्शन ब्यूरो को बाहर करना और एंट्री टैक्स…

18 hours ago

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

3 days ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

3 days ago