Solan : स्वीप कार्यक्रम के तहत मालरोड पर मतदान जागरूक कार्यक्रम आयोजित

ज़िला सोलन में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए ज़िला प्रशासन विभिन्न गतिविधियों आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। गत सांय नगर निगम सोलन एवं बुक हब सोलन के संयुक्त तत्वाधान में स्वीप कार्यक्रम के तहत मालरोड सोलन पर मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत पहाड़ी नाटी, भाषण आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को 12 नवम्बर, 2022 के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर 53-सोलन (अ.जा) व 54-कसौली (अ.जा) के सामान्य पर्यवेक्षक मिन्हाज आलम (भा.प्र.से) ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की व कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। https://www.tatkalsamachar.com/kullu-ashutosh-garg/उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी मतदाताओं से आग्रह किया अपने बहुमूल्य मतदान का प्रयोग करें और मज़बूत लोकतंत्र बनाने में अपना योगदान दें।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि 12 नवंबर, 2022 को अपने मताधिकार का प्रयोग करें ताकि शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल, संयुक्त आयुक्त नगर निगम प्रियंका सहित नगर निगम के कर्मचारी व बुक हब सोलन के सदस्य भी उपस्थित थे।

Recent Posts

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

19 hours ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

19 hours ago

Kangra News:कांगड़ा के विधायकों ने बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

कांगड़ा जिले के कांग्रेस विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार…

20 hours ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने हरोली में 60 करोड़ की विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिलाएं

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के…

2 days ago

Himachal Pradesh News: जनता के साथ कांग्रेस नेताओं ने भी नकारा सुक्खू का बजट : जयराम ठाकुर

प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए चौथे पर पूर्व मुख्यमंत्री…

2 days ago

Himachal News: नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नागपुर स्थित महर्षि व्यास सभागार में आयोजित भारतीय युवा संसद…

2 days ago