सोलन : सुरेश भारद्वाज अर्की के चौगान मैदान में करेंगे जिला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता.

सोलन जिला का जिला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह इस वर्ष अर्की चौगान मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता शहरी विकास, नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, संसदीय कार्य, विधि तथा सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने आज इस सन्दर्भ में उपमण्डलाधिकारी कार्यालय अर्की में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।


कृतिका कुल्हारी ने कहा कि सुरेश भारद्वाज 15 अगस्त, 2021 को सर्वप्रथम अर्की बस अड्डा के समीप शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं ज़िलावासियों की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यातिथि द्वारा प्रातः 11.00 बजे चौगान मैदान में ध्वजारोहण किया जायेगा। पुलिस तथा होमगार्ड्स की टुकड़ियांं द्वारा मार्चपास्ट किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि कहा कि इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम सूक्ष्म स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए निर्धारित उत्तरदायित्वों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने सभी विभागों को दिए गए दायित्व को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त सोलन भानु गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक दाड़लाघाट प्रताप सिंह, तहसीलदार अर्की रमन ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Recent Posts

kangra News: जिला कांगड़ा के श्री दुर्बेश्वर महादेव शिव मंदिर डल लेक में 1 जून से  महाआरती का आयोजन किया जाएगा केवल सिंह

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया  ने वीरवार को श्री दुर्बेश्वर महादेव मंदिर में  माथा…

22 hours ago

Devbhumi Himachal: हिमाचल दिवस 78 वर्षों की गौरवगाथा और विकास की नई उड़ान

15 अप्रैल 1948 से शुरू हुई यात्रा • एकता, संस्कृति और प्रगति का प्रतीक •…

2 days ago

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 week ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

1 week ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

1 week ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

1 week ago