Solan Shoolini fair : माँ शूलिनी मेला में लघु वृतचित्र, लघु वीडियो, फोटो अलबम तथा टीज़र के लिए सीलबंद निविदाएं आमंत्रित

राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला में लघु वृतचित्र, लघु वीडियो, फोटो अलबम तथा टीज़र के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा सील बंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। यह निविदाएं मेला अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन के कार्यालय को 16 जून, 2023 तक प्रेषित करनी होंगी।  


23 जून से 25 जून, 2023 तक आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला में लघु वृतचित्र, लघु वीडियो, फोटो अलबम तथा टीज़र के लिए सीलबंद निविदाएं मेला अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन के समक्ष 16 जून, 2023 की प्रातः 11.00 बजे तक पहंुच जानी चाहिएं। सीलबंद निविदाओं को उसी दिन प्रातः 11.30 बजे अतिरिक्त उपायुक्त सोलन के कार्यालय https://www.tatkalsamachar.com/kangra-news-deputy-commissioner/ में बोलीदाताओं के समक्ष खोला जाएगा।


ज़िला प्रशासन से स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं बोलीदाताओं की वित्तीय निविदाएं स्वीकृत की जाएंगी जिनकी तकनीकी निविदाएं स्वीकार्य होंगी। निविदा प्रपत्र एवं विवरण अतिरिक्त उपायुक्त सोलन के कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय समय में प्राप्त किया जा सकता है।


निविदा प्रपत्र एवं विवरण वेबसाइट www.hpsolan.gov.in  पर भी उपलब्ध है।


इच्छुक बोलीदाताओं को उपायुक्त सोलन एवं अध्यक्ष शूलिनी मेला समिति सोलन के नाम पर अग्रिम धरोहर राशि के रूप में 15 हजार रुपये का एफडीआर अथवा डिमांड ड्राफ्ट जमा करवाना होगा। अग्रिम धरोहर राशि के बिना प्राप्त निविदा को खारिज कर दिया जाएगा।


इस संबंध में पूरी जानकारी वेबसाइट www.hpsolan.gov.in  पर अथवा अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय सोलन से किसी भी कार्य दिवस पर प्राप्त की जा सकती है।

Recent Posts

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

9 hours ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

10 hours ago

Himachal Pradesh News:चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के तहत शैक्षणिक संस्थानों के समीप विशेष तलाशी अभियान

हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा…

13 hours ago

Himachal Pradesh News: विजिलेंस और एसीबी को आरटीआई से बाहर करना कानून के दायरे में कैसे : जयराम ठाकुर

आरटीआई के दायरे से विजीलैंस तथा एंटी करप्शन ब्यूरो को बाहर करना और एंट्री टैक्स…

14 hours ago

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

2 days ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

3 days ago