Subdivision level meeting held regarding school transport security
स्कूल परिवहन सुरक्षा को लेकर उपमण्डल स्तरीय बैठक आज उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में उपमंडलाधिकारी सोलन संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में संजय कुमार ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों के लिए चलाई जाने वाली स्कूल बसों के पूर्ण दस्तावेजों की जांच कर उनका रिकॉर्ड रखना स्कूल प्रबंधन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल प्रबंधन 23 अक्तूबर, 2018 को जारी हिमाचल प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशित अधिसूचना का पालन करें।
उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन स्कूली बच्चों को ले जाने के लिए उपयोग किए जाने वाले सभी निजी वाहनों के दस्तावेज व रिकॉर्ड स्कूल में भी रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो अभिभावक बच्चों को स्कूल से ले जाने व छोड़ने के लिए निजी वाहन का उपयोग करते है उन अभिभावकों से इस संबंध में अंडर्टेकिंग लेना सुनिश्चित करें। https://www.tatkalsamachar.com/chamba-crop-diversification/
इस अवसर पर उपमण्डल विद्यालय प्रबंधन परिवहन अधिकारी, ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारी सहित हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारी उपस्थित थे।
मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…
आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…
उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…
जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…
ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…