भारतीय प्रशासनिक सेवा की वर्ष 2013 बैच की अधिकारी कृतिका कुल्हारी ने आज उपायुक्त सोलन के रूप में कार्यभार सम्भाला।
कृतिका कुल्हारी ने पदभार सम्भालने के उपरान्त जिला के अधिकारियों से बैठक कर विकासात्मक कार्योें एवं कोविड-19 स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।


उन्होंने कहा कि प्रदेश के तीव्रतम गति से विकसित हो रहे सोलन जिला में निर्धरित मानकों के अनुरूप विकास कार्यांे में आशातीत वृद्धि करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए नियमों की अनुपालना एवं शत-प्रतिशत कोविड टीकाकारण की शीघ्र प्राप्ति के लिए वे कार्यरत रहेंगी।  

????????????????????????????????????


कृतिका कुल्हारी ने बिरला इंस्टीटयूट आॅफ साईस एण्ड टैक्नोलाॅजी पिलानी से बीटैक किया है। उन्होंने अपनी परिवीक्षाधीन अवधि जिला बिलासपुर एवं सिरमौर में पूर्ण की। वे हमीरपुर एवं नाहन में उपमण्डलाधिकारी के पद पर कार्यरत रहीं।
जिला सोलन के उपायुक्त का कार्यभार सम्भालने से पूर्व कृतिका कुल्हारी ऊना जिला के अतिरिक्त उपायुक्त, हिमऊर्जा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा निदेशक महिला एवं बाल विकास के पर पर कार्य कर चुकी हैं। 

Share:

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *