Solan : आई.टी.आई सायरी में विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूक शिविर आयोजित

स्वास्थ्य खण्ड सायरी द्वारा विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई) सायरी में जागरूक शिविर आयोजित किया गया। जागरूकता शिविर की अध्यक्षता खण्ड चिकित्सा अधिकारी सायरी डाॅ. अल्पना कौशल ने की।
उन्होंने बताया कि मधुमेह एक क्रोनिक रोग है, जिसमें व्यक्ति की रक्त शर्करा उच्च यानि हाइपरग्लेसीमिया हो जाती है या शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बनाता हैं या शरीर इंसुलिन के प्रति ठीक से प्रतिक्रिया नहीं करता है। इंसुलिन अग्न्याशय द्वारा उत्पादित हार्मोन है। यह ऊर्जा बनाने के लिए शरीर की कोशिकाओं द्वारा उपयोग किए जाने के लिए ग्लूकोज (कार्बोहाइड्रेट खाद्य पदार्थ को ग्लूकोज में विभाजित करता है) में मदद करता है। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-senior-journalist-educator/ लंबी अवधि में हाइपरग्लेसेमिया शरीर की क्षति और विभिन्न अंगों एवं ऊतकों की विफलता के साथ जुड़ा है।
उन्होंने बताया कि डायबिटीज से बचाव के लिए रोजाना व्यायाम करें और पौष्टिक आहार खाएं। रोजाना कम से कम 30-40 मिनट घर पर ही कसरत करें। ज्यादा से ज्यादा पैदल चलें, जॉगिंग करें, एक ही जगह पर न बैठें। उन्होंने बताया कि रोजाना कम से कम 10 गिलास पानी का सेवन करें।
इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में मनप्रीत प्रथम, निशांत द्वितीय तथा सौरभ तृतीय स्थान पर रहे, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरस्कार वितरित किए गए।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पदमा डोगरा, स्वास्थ्य शिक्षक अश्वनी शर्मा, संस्थान का स्टाफ सहित लगभग 60 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।

Recent Posts

Mandi News: 6 मार्च को मंडी दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

मंडी, 5 मार्च। मुख्यमंत्री ठाकुर  सुखविंदर सिंह सुक्खू 6 मार्च को मंडी जिला के दौरे…

14 minutes ago

Bilaspur News:मंत्री राजेश धर्माणी ने पैतृक गांव बल्ली में ग्रामीणों संग हर्षोल्लास से मनाई होली

नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 hours ago

Hamirpur News: होली उत्सव में दिख रही हमीरपुर की लोक संस्कृति की शानदार झलक

 राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 में इस बार सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों की प्रस्तुतियों…

2 days ago

मध्य पूर्व में तनाव चरम पर: इज़राइल ने तेहरान और बेरूत में एक साथ की एयरस्ट्राइक

मध्य पूर्व क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच, इज़राइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने पुष्टि की…

2 days ago

Hamirpur News: 5 मार्च को मनवीं में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

आयुष अधिकारी डा. राजेश कालिया ने बताया विभाग की ओर से 5 मार्च को आयुर्वेदिक…

2 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की भेंट, स्पेशल सेंट्रल असिस्टेंस के तहत वित्तीय पैकेज प्रदान करने का किया आग्रह

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण…

2 days ago