Drug free India campaign 2.0 committee meeting organized
खण्ड स्तरीय ‘नशा मुक्त भारत अभियान 2.0’ Drug free India campaign 2.0 समिति की बैठक का आयोजन आज उपमंडलाधिकारी सोलन कार्यालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी सोलन संजय कुमार ने की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए संजय कुमार ने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जो हमारे समूचे जीवन को नष्ट कर देता हैं। नशे की लत से पीड़ित व्यक्ति परिवार के साथ समाज पर भी बोझ बन जाता है। नशा स्वास्थ्य व आर्थिक हानि के साथ-साथ सामाजिक सम्मान पर भी दुष्प्रभाव डालता हैं।
उपमण्डलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशों दिए कि जिस स्कूल व पंचायत school and panchayat स्तर पर नशा मुक्ति समिति नहीं है वहां इस समिति का गठन करना सुनिश्चित करें ताकि नशे के बढ़ते दुष्प्रभाव को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि नशे में पड़ चुके किशोरों का पता लगाए और समिति की सहायता से इन्हें सही रास्ता पर लाने का प्रयास करें।
उन्होंने नशा मुक्ति De addiction समिति के सदस्यों से आग्रह किया कि वे समय-समय पर नशा निवारण केन्द्रों का निरीक्षण कर केन्द्रों की व्यवस्थाओं को जांचे। उन्होंने कहा कि अस्पताल व पुनर्वास केन्द्र में परामर्श और उपचार सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर ध्यान दें ताकि पीड़ितों का बेहतर ईलाज हो सके।
संजय कुमार ने खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि स्कूल प्रांगण से 100 मीटर की दूरी तक किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ बेचने व खरीदने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना सुनिश्चित करें। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-holi-festival-3/
इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पंचायत निरीक्षक नीतेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…
आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…
उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…
जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…
ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…