स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने नव वर्ष-2021 की पूर्व संध्या पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
डाॅ. सैजल ने अपने शुभकामना संदेश में कामना की कि नव वर्ष-2021 सभी के लिए मंगलमय रहे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने इस अवसर पर सभी से आग्रह किया कि अपने, अपने परिजनों तथा अन्य के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित विभिन्न नियमों का पालन सुनिश्चित बनाएं।
उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से मास्क पहने, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और अपने हाथ बार-बार साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें।
डाॅ. सैजल ने आशा जताई कि नव वर्ष-2021 भारत सहित पूरे विश्व को कोरोना संकट से मुक्त करेगा।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…