सोलन : कोविड टीकाकरण मोबाईल जागरुकता अभियान सम्पन्न.

सोलन जिला में लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए नियम पालन के विषय में जागरूक बनाने तथा टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करने के लिए कार्यान्वित किया जा रहा अभियान आज सम्पन्न हो गया। यह जानकारी क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो (एफओबी) शिमला के क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून, 2021 को देश में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लिए मुफ्त कोरोना वैक्सीन की घोषणा की थी।

प्रधानमन्त्री ने कोरोना से बचाव के लिए उचित व्यवहार एवं नियम पालन की भी  लोगों से अपील की थी। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए देश में मुफ्त टीकाकरण अभियान की जानकारी देने और कोरोना से बचाव के लिए उचित व्यवहार अपनाने के लिए केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के शिमला स्थित क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो (एफओबी) द्वारा सोलन जिला में 14 जुलाई से 18 जुलाई, 2021 तक मोबाइल जागरुकता वैन और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया।

लोगों को अवगत करवाया गया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनना तथा बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करना ज़रूरी है। लोगों को बताया गया कि टीकाकरण करवाकर कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहा जा सकता है। लोगों से आग्रह किया गया कि कोविड से बचाव के लिए टीके की दोनों खुराक लें तथा टीकाकरण के उपरान्त भी मास्क पहनना न छोड़ें।

 सोलन की उपायुक्त कृतिका कुल्हारी ने 14 जुलाई, 2021 को राधा स्वामी सत्संग ब्यास केंद्र रबौण से एफओबी शिमला की मोबाइल जागरूकता वैन को हरी झंड़ी दिखा कर रवाना किया था।
अनिल दत्त शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन सोलन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से सचल अभियान के तहत मोबाइल वैन ने जिला के अलग-अलग व दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर लोगों को कोरोना टीकाकरण अभियान में भाग लेने और कोविड से बचाव के लिए जरूरी उपायों के बारे में ऑडियो संदेशों, पंपलेट द्वारा जागरूक किया। इस दौरान लोगों को मास्क भी निःशुल्क वितरित किए गए।

Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

5 hours ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

5 hours ago

Kangra News:कांगड़ा के विधायकों ने बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

कांगड़ा जिले के कांग्रेस विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार…

5 hours ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने हरोली में 60 करोड़ की विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिलाएं

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के…

1 day ago

Himachal Pradesh News: जनता के साथ कांग्रेस नेताओं ने भी नकारा सुक्खू का बजट : जयराम ठाकुर

प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए चौथे पर पूर्व मुख्यमंत्री…

1 day ago

Himachal News: नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नागपुर स्थित महर्षि व्यास सभागार में आयोजित भारतीय युवा संसद…

1 day ago