Small Kashi International Shivratri Festival–2026 Devdhun/Instrument Competition starts today
छोटे काशी के नाम से विख्यात मंडी में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव–2026 के अंतर्गत देवधुन/वाद्ययंत्र प्रतियोगिता आज से विधिवत आरंभ हो गई। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही देव समाज और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता के लिए 79 देवताओं के बजंत्रियों ने वाद्ययंत्र प्रतियोगिता हेतु पंजीकरण करवाया है, जबकि 10 देवताओं के देवलुओं ने देवलुनाटी प्रतियोगिता के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। प्रथम दिन वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में 23 प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी प्रस्तुति दी और पारंपरिक नगाड़ों, करनाल, रणसिंघा व अन्य वाद्ययंत्रों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना दिया।
देवधुन की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के लिए गठित निर्णायक मंडल में मुरारी शर्मा, कृष्णा देवी और उमेश ने अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी,भारी संख्या में देव समाज से जुड़े भारी संख्या में लोगों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन ने बताया कि आगामी दिनों में देवलुनाटी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें पंजीकृत देव दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस प्रकार के आयोजन देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…
आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…
उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…
जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…
ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…