Shimla : विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर हिंदी गीत रामायण का गायन

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के 53वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर हिंदी गीत रामायण पुस्तक का विमोचन और हिन्दी गीत रामायण के गायन का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रथमेश क्रिएशन गोवा के कलाकारों ने हिन्दी में रामायण के गायन पर अपनी प्रस्तुति दी।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्रीराम का भाव पूरे भारत को एकता के सूत्र में बांधता है। उन्होंने कहा कि श्रीराम भारत की आत्मा हैं और हमारी संस्कृति के परिचायक हैं।

इससे पूर्व, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा प्रथमेश क्रिएशन के सदस्यों को हिमाचली टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

1 day ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

2 days ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

2 days ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

2 days ago